Site icon Dainik Savera Times

चीनी राज्य परिषद की स्थाई बैठक में कारगर निवेश बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 6 फरवरी को राज्य परिषद की स्थाई बैठक बुलाकर वर्ष 2025 में राज्य परिषद के विभिन्न विभागों द्वारा राष्ट्रीय जन प्रतिनिधियों की रायों और जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति (सीपीपीसीसी) के सुझावों से निपटने की रिपोर्ट सुनी ,कारगर निवेश बढ़ाने के कदमों पर विचार किया , पर्यावरण वायु गुणवत्ता मापदंड के संशोधन का इंतजाम किया और बोली निमंत्रित करने और लगाने पर कानून के संशोधन मसौदे पर विचार किया।

इस बैठक में कहा गया कि जन प्रतिनिधियों की रायों और सीपीपीसीसी के सुझावों का अच्छा निपटारा करना सरकार के लिए निगरानी स्वीकारने और कानून के मुताबिक अपना कर्तव्य निभाने की मांग है। यह समग्र प्रक्रिया वाला लोकतंत्र गहराई से लागू करने का महत्वपूर्ण प्रतिबिंब भी है।

इस बैठक में कहा गया कि कारगर निवेश बढ़ाना स्थिर आर्थिक वृद्धि और विकास की मजबूती के लिए बड़ा महत्व रखता है। नीतिगत सुधार कर केंद्रीय बजट में निवेश, बेहद-लंबे विशेष राजकोषीय बांडस्थानीय सरकार के विशेष बांड तथा नयी किस्म के नीतिगत वित्तीय संसाधनों का कुशल प्रयोग करना चाहिए ।15वीं पंचवर्षीय योजना से जुड़कर दूरगामी विकास की मांग और भावी प्रतिस्पर्द्धात्मक लाभ की स्थापना का ख्याल रखते हुए बुनियादी संस्थापन ,शहरी जीर्णोद्धार ,सार्वजनिक सेवा ,नवोदित व भावी व्यवसायों में श्रृंखलात्मक महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रस्तुत कर उनको लागू करना चाहिए।

इस बैठक में कहा गया कि निरंतर कोशिशों के बाद इधर के कुछ सालों में चीन की वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और इस संदर्भ में जनता का संतोष स्तर निरंतर उन्नत हो रहा है ।संशोधित होने वाले पर्यावरण वायु गुणवत्ता मापदंड में पीएम 2.5 के वार्षिक घनत्व के प्रति अधिक ऊंची मांग की जाएगी। हमें सुंदर नीला आकाश सुरक्षित करना है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version