Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन स्थिर आर्थिक वृद्धि का रुझान बनाए रखेगाः चीनी राजकीय विकास व सुधार आयोग

April 18, 2026

चीन स्थिर आर्थिक वृद्धि का रुझान बनाए रखेगाः चीनी राजकीय विकास व सुधार आयोग

चीनी राजकीय विकास और सुधार आयोग के उपाध्यक्ष वांग छांगलिन ने 17 अप्रैल को हुई एक प्रेस वार्ता में 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान आर्थिक व सामाजिक विकास का गुणवत्तापूर्ण विकास बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जटिल परिस्थिति में इस साल की पहली तिमाही में चीनी आर्थिक विकास की अच्छी शुरुआत हुई। अगले चरण में पाँच पहलुओं के कार्य पर जोर लगाया जाएगा।

पहला, परिस्थिति के मुताबिक समय पर समग्र आर्थिक नीतियां प्रस्तुत की जाएंगी। दूसरा, घरेलू प्रभावकारी ज़रूरतों के विस्तार पर खास बल दिया जाएगा। वर्ष 2026—2030 घरेलू मांग के विस्तार की रणनीति बनायी जाएगी और शर्तों से मेल खाने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शीघ्र ही निर्माण आरंभ किया जाएगा। तीसरा, वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी सृजन को प्रगाढ़ कर नवोदित व्यवसायों के विकास को गति दी जाएगी। चौथा, रोजगार व आय की वृद्धि पर जोर लगाया जाएगा। पांचवां, सुरक्षित विकास का आधार मजबूत किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति के बदलाव से चीनी तेल व गैस के आयात पर पड़े प्रभाव की चर्चा में उन्होंने कहा कि चीन ने कई कदम उठाकर घरेलू तेल उत्पादों की पर्याप्त सप्लाई को सुनिश्चित किया है और बाजार का स्थिर संचालन चल रहा है। चीन गैर रासायनिक ऊर्जा की सप्लाई बढ़ाएगा। अनुमान है कि 2035 तक गैर रासायनिक ऊर्जा सप्लाई का पैमाना वर्ष 2025 से दस गुने से अधिक बड़ा होगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें