Site icon Dainik Savera Times

एशियाई खेलों के सबसे मूल्यवान एथलीट चुने गए चीनी तैराक चांग युफेई और छिन हैईयांग

एशिया ओलंपिक परिषद ने 7 अक्तूबर को हांगचो में 19वें एशियाई खेलों के सबसे मूल्यवान एथलीटों के चयन के परिणामों की घोषणा की। चीनी तैराक चांग युफेई और छिन हैईयांग ने यह सम्मान जीता। एशियाई खेलों के इतिहास में यह पहली बार है कि दो सबसे मूल्यवान एथलीटों का चयन किया गया है।
इस एशियाई खेलों में चांग युफेई ने प्रतियोगिता रिकॉर्ड को चार बार तोड़ा और छह स्वर्ण पदक जीते। छिन हैईयांग ने प्रतियोगिता का रिकॉर्ड तीन बार तोड़ा और 5 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता।
जर्मनी में विश्व तैराकी महासंघ के तैराकी विश्व कप में भाग ले रहे चांग युफेई और छिन हैईयांग ने वीडियो लिंक के माध्यम से अपना स्वीकृति भाषण दिया।
एशिया ओलंपिक परिषद के आजीवन मानद उपाध्यक्ष वेई जिज्योंग ने न्यूज ब्रीफिंग में चयन प्रक्रियाएं और मानदंड का परिचय दिया। चयन मानदंड में प्रतिस्पर्धा का स्तर, खेल कौशल, घटना और व्यक्तिगत प्रभाव, आत्म-अनुशासन और निष्पक्ष खेल शामिल हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version