Site icon Dainik Savera Times

चीनी टीम ने विश्व तैराकी चैंपिनयशिप में तीन बार एशियाई रिकार्ड तोड़ा

जापान के फुकुओका में आयोजित विश्व तैराकी चैंपियनशिप में चीनी टीम ने 23 जुलाई को महिला 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले के फाइनल में 3 मिनट 32.40 सेकंड से नया एशियाई रिकार्ड स्थापित किया और एक कांस्य पदक जीता ।इस इवेंट में आस्ट्रेलियाई टीम ने 3 मिनट 27.96 सेकंड से विश्व रिकार्ड तोड़ कर स्वर्ण पदक जीता ,जबकि अमेरिकी टीम ने 3 मिनट 31.93 सेकंड से रजत पदक पाया ।

चीनी टीम के थान हाईयांग ने पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक प्रिलिमिनरी प्रतियोगिता और सेमिफाइनल में अलग अलग तौर पर 58.24 सेकंड और 57.82 सेकंड से दो बार एशियाई रिकार्ड तोड़ा और फाइनल में अपनी जगह बनायी। रविवार की स्पर्द्धा में महिला 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले और पुरुष 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले के दो स्वर्ण पदकों के अलावा आस्ट्रेलियाई टीम ने

पुरुष और महिला 400 मीटर फ्री स्टाइल के स्वर्ण पदक भी जीते। उधर फ्रेंच टीम के लियॉन मर्चंड ने पुरुष 400 मीटर मिश्रित वर्ग में 4 मिनट 2.50 सेकंड से विश्व रिकार्ड तोड़कर खिताब जीता ।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)

Exit mobile version