Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व तैराकी चैंपियनशिप में चीनी टीम ने जीते दो स्वर्ण पदक

July 26, 2023

विश्व तैराकी चैंपियनशिप में चीनी टीम ने जीते दो स्वर्ण पदक

24 जुलाई को जापान के फुकुओका में आयोजित विश्व तैराकी चैंपियनशिप में 4 इवेंटों का फाइनल हुआ। चीनी टीम ने दो स्वर्ण और एक कांस्य जीता और एक एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा। चीनी तैराकी टीम ने इस प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और दो कांस्य जीते हैं। पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक फ़ाइनल में, चीनी खिलाड़ी छिन हैयांग ने पूरी बढ़त बनाई और 57.69 सेकंड के समय के साथ आसानी से चैंपियनशिप जीत ली, और एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। महिलाओं की 100 मीटर बटरफ़्लाई फ़ाइनल में, चीनी खिलाड़ी चांग युफ़ेई ने अंतिम 5 मीटर में आगे निकल कर 56.12 सेकंड के समय के साथ चैंपियनशिप जीती, और विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की 200 मीटर मेडले फ़ाइनल में, यू यिथिंग ने 2 मिनट 08 सेकंड 74 के समय के साथ फ़ाइनल में तीसरा स्थान जीता, जिससे चीनी टीम की झोली में एक और कांस्य पदक आया। (आशा)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें