पेइचिंग समय पर 1 जून की शाम को, फ्रेंच टेनिस ओपन के महिला एकल 1/8 फाइनल में, चीनी महिला टेनिस खिलाड़ी जेंग छिनवेन ने रूसी महिला खिलाड़ी ल्यूडमिला सैमसोनोवा को हराया और अपने करियर में पहली बार फ्रेंच टेनिस ओपन के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इससे जेंग छिनवेन ने टूर्नामेंट में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह 14 वर्षों में पहली बार है जब किसी चीनी खिलाड़ी ने फ्रेंच टेनिस ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।
प्रतियोगिता के बाद, जेंग छिनवेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि हर किसी का एक सपना होना चाहिए। अगर आपके पास कोई सपना है, तो वह दर्द से मत डरिए। जो कोई रत्न होगा, वो चमकेगा। उन्होंने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और अपने सपनों को साहसपूर्वक पूरा करने की शुभकामना भी दी।
फ्रेंच टेनिस ओपन के महिला एकल के अन्य 1/8 फाइनल प्रतियोगिता में, बेलारूसी टेनिस खिलाड़ी एलिना सबालेंका ने अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा को हराया। जिसका मतलब है कि अगले क्वार्टर फाइनल में जेंग छिनवेन का सामना अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी एलिना सबालेंका से होगा।
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)