Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी व्यापार वार्ताकार संबंधित अमेरिकी अधिकारियों से मिलने के लिए अमेरिका का दौरा करेंगे 

August 29, 2025

चीनी व्यापार वार्ताकार संबंधित अमेरिकी अधिकारियों से मिलने के लिए अमेरिका का दौरा करेंगे 

28 अगस्त को चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने हाल के प्रमुख वाणिज्यिक कार्यों की जानकारी देने और पत्रकारों के सवालों के जवाब देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

प्रवक्ता ने बताया कि चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार वार्ताकार और चीन के उप वाणिज्य मंत्री ली छेंगकांग ने 24 से 27 अगस्त तक एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करके कनाडा का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कनाडा पक्ष के साथ चीन-कनाडा संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति की सह-अध्यक्षता की। 

इसके बाद, ली छेंगकांग और उनका प्रतिनिधिमंडल संबंधित अमेरिकी अधिकारियों से मिलने के लिए वाशिंगटन डी.सी. जाएंगे। चीन, चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापार परामर्श तंत्र का लाभ उठाने, समान संवाद और परामर्श के माध्यम से मुद्दों को सुलझाने और चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापार संबंधों के स्वस्थ, स्थिर और सतत विकास को संयुक्त रूप से बनाए रखने के लिए अमेरिका के साथ काम करने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: 10, 20 और 50 रुपए के नोटों की कोई कमी नहीं, सरकार ने संसद में दी जानकारी

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें