Site icon Dainik Savera Times

चीनी उप प्रधानमंत्री ने नर्सिंग कर्मियों को शुभकामनाएं दीं

China News

China News

12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस है। इसके अवसर पर चीनी उप प्रधानमंत्री ल्यू क्वोचोंग ने 11 मई को पेइचिंग आपातकालीन चिकित्सा केंद्र जाकर देश के 60 लाख से अधिक नर्सिंग कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर ल्यू क्वोचोंग ने नर्सिंग कर्मियों से महासचिव शी चिनफिंग के अहम भाषण की भावना के अनुसार मूल आकांक्षा और मिशन याद रखने के साथ पेशेवर प्रतिष्ठा के मूल्य को समझने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि नर्सिंग स्तर उन्नत हो सके और स्वस्थ चीन के निर्माण में बड़ा योगदान दिया जा सके।

ल्यो क्वोचोंग ने पेइचिंग आपातकालीन चिकित्सा केंद्र में चिकित्सा कर्मचारियों के साथ गहन रूप से चर्चा की और नर्सों के प्रशिक्षण, नर्सिंग सेवा, अस्पताल पहुंचने से पहले आपातकालीन देखभाल और एम्बुलेंस के संचालन आदि के बारे में जानकारी ली।

ल्यो क्वोचोंग ने कहा कि नर्सिंग कार्य स्वास्थ्य और चिकित्सा देखभाल कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन में नर्सिंग सेवा व्यवस्था में सुधार हुआ और पेशेवर कौशल लगातार उन्नत हुआ। 15वीं पंचवर्षीय योजना स्वस्थ चीन के निर्माण के लिए कुंजीभूत चरण है। विभिन्न विभागों को नर्सिंग कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के साथ नर्सिंग कार्य का समर्थन करना होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version