Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी उपराष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति के पदग्रहण समारोह में भाग  लिया

January 21, 2025

चीनी उपराष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति के पदग्रहण समारोह में भाग  लिया

विदेश : स्थानीय समयानुसार 20 जनवरी को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत और उपराष्ट्रपति हानचिंग ने निमंत्रण पर वाशिंटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के पदग्रहण समारोह में भाग लिया। अमेरिका में ठहरने के दौरान हानचंग ने निर्वाचित उपराष्ट्रपति वैंस के साथ वार्ता की और अलग-अलग तौर पर अमेरिकी उद्योग व वाणिज्य जगत के प्रतिनिधि और टेस्ला कंपनी के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क, ब्रूकिंगस संस्थान के अध्यक्ष जॉन एल थॉर्नटन से भेंट की।

वैंस से मुलाकात के समय हानचंग ने कहा कि चीन अमेरिका के साथ राष्ट्राध्यक्षों की कूटनीति के रणनीतिक मार्गदर्शन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच संपन्न अहम समानताएं लागू कर द्विपक्षीय सम्बंधों का स्थिर, स्वस्थ व सतत् विकास बढ़ाने को तैयार है।

हानचंग ने कहा कि व्यापार और आर्थिक सम्बंध दोनों पक्षों की समान चिंता वाला महत्वपूर्ण मुद्दा है। मतभेदों के बावजूद दोनों देशों के समान हितों और सहयोग की विशाल संभावनाएं हैं। इस संदर्भ में दोनों पक्ष वार्तालाप व विचार-विमर्श को मज़बूत कर सकते हैं।

वैंस ने कहा कि हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग से फोन कर द्विपक्षीय सम्बंधों के अहम मुद्दों पर चर्चा की। आर्थिक व व्यापारिक सम्बंध दोनों पक्षों के लिए महत्वपूर्ण हैं। अमेरिका चीन के साथ दीर्घकालिक सम्बंधों का विकास करने और अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर वार्ता व सहयोग बढ़ाने को तैयार है ताकि एक साथ विश्व शांति व स्थिरता बढ़ायी जाए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें