Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी उपराष्ट्रपति हान चंग का 9वें भविष्य निवेश पहल सम्मेलन में संबोधन

October 30, 2025

चीनी उपराष्ट्रपति हान चंग का 9वें भविष्य निवेश पहल सम्मेलन में संबोधन

स्थानीय समयानुसार 28 अक्तूबर को चीनी उपराष्ट्रपति हान चंग ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित 9वें भविष्य निवेश पहल सम्मेलन में हिस्सा लिया और महत्वपूर्ण भाषण दिया। अपने संबोधन में हान चंग ने कहा कि विकास को प्रोत्साहित करना और समृद्धि हासिल करना संपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का साझा लक्ष्य है। यह लक्ष्य विश्व के सभी देशों, विशेष रूप से विशाल विकासशील देशों के लिए आम मुद्दा है।

उन्होंने यह भी कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मानव जाति के साझे भविष्य वाले समुदाय की अवधारणा तथा उनसे संबंधित वैश्विक विकास, वैश्विक सुरक्षा, वैश्विक सभ्यता और वैश्विक शासन पहलें विश्व के सभी देशों के लिए शांतिपूर्ण विकास और साझा समृद्धि की दिशा प्रदर्शित करती हैं।

हान चंग ने अपने भाषण में चार महत्वपूर्ण पहलें प्रस्तुत कीं। पहली पहल, नवाचार-संचालित विकास को मज़बूत करना और हरित विकास को बढ़ावा देना है। दूसरी पहल, पारस्परिक लाभ और समान-जीत वाले परिणामों को प्राप्त करने हेतु खुलेपन और सहयोग को बनाए रखने पर केंद्रित है। तीसरी पहल, जनता को केंद्र में रखकर साझी समृद्धि को साकार करने की आवश्यकता पर बल देती है। जबकि चौथी पहल, देशों के बीच आम समझ को प्रोत्साहित करने और एकता एवं सहयोग को गहराई देने से संबंधित है।

उल्लेखनीय है कि भविष्य निवेश पहल सम्मेलन मध्य पूर्व क्षेत्र का सबसे बड़ा और अत्यंत प्रभावशाली निवेश एवं नवाचार मंच है। इस वर्ष सम्मेलन का विषय “समृद्धि की कुंजी” रखा गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें