Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

29वें सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच में चीनी उपराष्ट्रपति हान चेंग ने भाषण दिया

June 6, 2026

29वें सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच में चीनी उपराष्ट्रपति हान चेंग ने भाषण दिया

5 जून को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में 29वें सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच का पूर्ण सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में चीनी उपराष्ट्रपति हान चेंग ने भाग लिया और “वैश्विक शासन पहल का अभ्यास करें और हाथ मिलाकर बेहतर भविष्य बनाएं” विषय पर भाषण दिया।

अपने संबोधन में हान चेंग ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया गहरे बदलावों के दौर से गुजर रही है और वैश्विक चुनौतियां तथा शासन व्यवस्था की कमियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वैश्विक शासन पहल प्रस्तुत की है, जिसमें संप्रभु समानता बनाए रखने, अंतर्राष्ट्रीय कानून के शासन का पालन करने, बहुपक्षवाद को मजबूत करने, जन-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने और व्यावहारिक कार्रवाई पर जोर दिया गया है। इस पहल को अब तक लगभग 160 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का सकारात्मक समर्थन मिल चुका है।

हान चेंग ने कहा, “चीन न केवल वैश्विक शासन पहल का प्रवर्तक है, बल्कि सभी पक्षों को एकजुट करने और वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार और उन्नति को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम भी उठा रहा है।” उन्होंने कहा कि प्रमुख वैश्विक शक्तियों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के रूप में चीन और रूस की वैश्विक शासन प्रणाली में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। चीन, रूस सहित सभी देशों के साथ मिलकर वैश्विक शासन पहल के कार्यान्वयन को आगे बढ़ाना चाहता है, ताकि एक खुली, समावेशी, निष्पक्ष, न्यायपूर्ण और पारस्परिक लाभ वाली विश्व व्यवस्था का निर्माण किया जा सके।

अपने भाषण में हान चेंग ने वैश्विक शासन पहल को लागू करने के लिए चार सुझाव भी प्रस्तुत किए। पहला, समानता और सहयोग के आधार पर परामर्श, संयुक्त निर्माण और साझाकरण की वैश्विक शासन अवधारणा को बढ़ावा देना। दूसरा, अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखते हुए संयुक्त राष्ट्र की प्रतिष्ठा और अधिकार की रक्षा करना। तीसरा, साझा विकास को आगे बढ़ाते हुए सभी देशों की जनता के लाभ को सुनिश्चित करना। चौथा, समन्वित कार्रवाई को मजबूत कर अधिक ठोस परिणाम हासिल करना।

हान चेंग ने कहा कि वर्ष 2026 से 2030 तक की चीन की “15वीं पंचवर्षीय योजना” इस वर्ष शुरू हो रही है। यह योजना अगले पांच वर्षों के लिए चीन के विकास का व्यापक खाका प्रस्तुत करती है और अन्य देशों के साथ पारस्परिक लाभ वाले सहयोग के प्रति चीन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि चीन सभी पक्षों के साथ मिलकर वैश्विक शासन पहल को पूरी तरह लागू करना चाहता है, ताकि अधिक न्यायपूर्ण और संतुलित वैश्विक शासन प्रणाली का निर्माण किया जा सके और मानव जाति के लिए बेहतर भविष्य तैयार किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें