Site icon Dainik Savera Times

चीनी उप राष्ट्रपति Han Zheng ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की

Han Zheng

Han Zheng

इंटरनेशनल डेस्क : स्थानीय समयानुसार 25 से 27 मार्च तक चीनी उप राष्ट्रपति Han Zheng ने दक्षिण अफ्रीकी उप राष्ट्रपति पौल माशाटिले के निमंत्रण पर दक्षिण अफ्रीका की औपचारिक यात्रा की। उन्होंने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भेंट की, उप राष्ट्रपति माशाटिले के साथ चीन-दक्षिण अफ्रीका द्विपक्षीय समिति के नौवें पूर्णाधिवेशन की सह अध्यक्षता की और दक्षिण अफ्रीकी संसद अध्यक्ष थोको डिडिजा से मुलाकात की।

रामफोसा से भेंट के दौरान Han Zheng ने कहा कि चीन दोनों देशों के संबंधों के विकास को बड़ा महत्व देता है और दक्षिण अफ्रीका के साथ मिलकर दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों द्वारा स्थापित नये युग में चीन-दक्षिण अफ्रीका चौतरफा रणनीतिक साझेदारी के निरंतर विकास को बढ़ाने को तैयार है। 

हान चंग ने कहा कि चीन दक्षिण अफ्रीका के साथ शीघ्र ही समान विकास की आर्थिक साझेदारी संधि की प्रारंभिक उपलब्धि के इंतजाम पर सहमति बनाने को उत्सुक है, ताकि दक्षिण अफ्रीका को चीन के शून्य टैरिफ कदम से लाभ मिले। चीन अपने उद्यमों को दक्षिण अफ्रीका में निवेश बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। इसके साथ ही उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका चीनी उद्यमों के लिए अधिक स्थिर वाणिज्यक वातावरण तैयार करेगा ।चीन दक्षिण अफ्रीका के साथ वैश्विक दक्षिण की आवाज बुलंद करने को तैयार है।

उन्होंने रामफोसा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका और चीन के संबंधों की विशिष्टता और रणनीतिक महत्व है ।दक्षिण अफ्रीका शून्य टैरिफ नीति का अच्छा इस्तेमाल करेगा। दक्षिण अफ्रीका चीन के साथ बहुपक्षीय तंत्रों में संपर्क और मजबूत करने को तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिय ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version