Site icon Dainik Savera Times

एशियाई खेलों की चैंपियनशिप हासिल कर पेरिस ओलंपिक के लिए आगे बढ़ी चीनी महिला हॉकी टीम

7 अक्तूबर को हांगचो एशियाई खेलों का महिला हॉकी फाइनल आयोजित किया गया। चीनी महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरियाई टीम को 2:0 से हराकर 13 साल बाद एशियाई खेलों की चैंपियनशिप हासिल की और पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया।
चीनी टीम और दक्षिण कोरियाई टीम पहले 32 बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं और परिणाम समान रहे हैं।
खेल के बाद, पहला गोल करने वाली चेन यी ने चीनी समाचार एजेंसी शिंनह्वा के रिपोर्टर के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि हमने खेल से पहले प्रतिद्वंद्वी के गेम वीडियो का अध्ययन किया। जब मैंने आज खेला, तो मैंने खुद से कहा कि मुझे स्कोर करने के महत्वपूर्ण अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version