Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

“छ्यूशी” पत्रिका ने महासचिव Xi Jinping का महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित किया

October 1, 2024

“छ्यूशी” पत्रिका ने महासचिव Xi Jinping का महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित किया

1 अक्टूबर को प्रकाशित “छ्यूशी” पत्रिका के 19वें अंक में सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का एक महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित होगा, जिसकी थीम है “देशभक्ति की महान भावना को दृढ़ता से आगे बढ़ाएं और एक मजबूत देश के निर्माण और राष्ट्रीय कायाकल्प के महान उद्देश्य को लगातार आगे बढ़ाएं।”। यह नवंबर 2012 से मई 2024 तक महासचिव शी चिनफिंग की महत्वपूर्ण टिप्पणियों का एक अंश है।

लेख इस बात पर जोर देता है कि देशभक्ति दुनिया की सबसे गहरी और स्थायी भावना है। देशभक्ति चीनी राष्ट्रीय भावना का मूल है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चीनी लोगों को मातृभूमि के विकास और समृद्धि के लिए अथक प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है। देशभक्ति एक शक्तिशाली आध्यात्मिक प्रेरणा है जो चीनी लोगों को राष्ट्रीय स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा करने और इतिहास की धारा में बहादुरी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।लेख में यह बताया गया है कि देशभक्ति ठोस और यथार्थवादी है।

समकालीन चीन में देशभक्ति को आगे बढ़ाने के लिए हमें गहराई से यह समझना होगा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व और चीन की समाजवादी व्यवस्था का लंबे समय तक पालन किया जाना चाहिए और इसे हिलाया नहीं जा सकता। बच्चे देश का भविष्य हैं और देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने की शुरुआत हमें बच्चों से ही करनी चाहिए। छात्रों को अपने आदर्शों को मातृभूमि के भविष्य के साथ और अपने भाग्य को राष्ट्र के भाग्य के साथ निकटता से जोड़ने के लिए शिक्षित और मार्गदर्शन करना आवश्यक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें