Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

CIFTIS ने वैश्विक एकीकृत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है: एजीआई के निदेशक

September 11, 2025

CIFTIS ने वैश्विक एकीकृत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है: एजीआई के निदेशक

2025 चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला (CIFTIS) 10 सितंबर को पेइचिंग में शुरू हुआ। जापान के एशियाई विकास अनुसंधान संस्थान (AGI) के निदेशक एर्बियाओ दाई ने शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी के संवाददाताओं के साथ एक लिखित साक्षात्कार में कहा कि CIFTIS ने हाल के वर्षों में डिजिटल सेवाओं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), वित्तीय प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक रचनात्मकता जैसे क्षेत्रों में चीन की उपलब्धियों को उजागर किया है और वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था, हरित विकास और सेवा व्यापार के एकीकृत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि CIFTIS ने नीति जारी करने, सूचना आदान-प्रदान, परिणाम प्रदर्शन और प्रोजेक्ट डॉकिंग के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय मंच बनाया है, जिससे वैश्विक सेवा व्यापार के विकास को बढ़ावा मिला है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा वस्तु व्यापार करने वाला देश है, सेवाओं में इसके व्यापार का पैमाना लगातार बढ़ रहा है। अतीत में, अंतर्राष्ट्रीय छात्रों और पर्यटकों के एक महत्वपूर्ण निर्यातक के रूप में, चीन ने न केवल गंतव्य देशों और क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा और पर्यटन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन के विकास को भी महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा दिया है।

एर्बियाओ दाई ने आगे कहा कि भविष्य में डिजिटलीकरण, बुद्धिमानी और सेवा व्यापार के एकीकरण के चलते, चीन स्वास्थ्य देखभाल, संचार, सूचना, परामर्श और डिजाइन जैसे “एआई +” सेवाओं के क्षेत्र में सेवा निर्यातक के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही, रसद और परिवहन, सर्वेक्षण, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, मनोरंजन और बुजुर्ग देखभाल जैसे रोबोट अनुप्रयोग सेवाओं के व्यापार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि एआई अनुप्रयोगों के लोकप्रिय होने से सेवा उद्योग में क्रांति आएगी। इस वर्ष का CIFTIS सेवा उद्योग में एआई अनुप्रयोगों द्वारा लाई गई दक्षता क्रांति और सामग्री क्रांति को प्रदर्शित करेगा, और पारंपरिक सेवा व्यापार क्षेत्रों को समेकित करते हुए नए सेवा व्यापार क्षेत्रों का प्रभावी ढंग से विस्तार करेगा।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें