Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में शहर मानकीकरण कार्य योजना जारी

October 7, 2023

चीन में शहर मानकीकरण कार्य योजना जारी

चीनी राष्ट्रीय मानकीकरण प्रबंधन कमेटी, उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, नागरिक मामला मंत्रालय, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय, आवास और शहरी-ग्रामीण विकास मंत्रालय, आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने हाल में संयुक्त रूप से शहर मानकीकरण कार्य योजना जारी की।

योजना में कहा गया है कि वर्ष 2027 तक शहर के उच्च गुणवत्ता वाले विकास की मानक प्रणाली बुनियाती तौर पर स्थापित होगी। शहर के अनवरत विकास, नवीन शहरीकरण के निर्माण, बुद्धिमान शहर, सार्वजनिक सेवा, शहरी शासन, आपातकालीन प्रबंधन, हरित और कम कार्बन, पारिस्थितिक पर्यावरण, सांस्कृतिक सेवा और बुनियादी संस्थापनों आदि क्षेत्रों में 150 से अधिक राष्ट्रीय और उद्योग मानक तैयार किए जाएंगे और इसमें संशोधन किया जाएगा।

योजना में कहा गया है कि वर्ष 2027 तक शहर-व्यापी मानकीकरण की नेतृत्व और प्रेरक भूमिका स्पष्ट रूप से बढ़ेगी। शहरी मानकीकरण का अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव लगातार उन्नत होगा। चीन शहर के अनवरत विकास और बुद्धिमान शहर से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय मानक बनाने में हिस्सा लेगा, उच्च स्तरीय मंच का आयोजन करेगा, नियमित रूप से शहरी मानकीकरण विकास पर श्वेत पत्र प्रकाशित करेगा और लगातार अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान व सहयोग बढ़ाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें