Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

जॉर्जिया में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए मिर्च स्प्रे का करना पड़ा इस्तेमाल

November 30, 2024

जॉर्जिया में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए मिर्च स्प्रे का करना पड़ा इस्तेमाल
Clash in Georgia : जॉर्जिया को यूरोपीय संघ में शामिल करने के प्रयास के तहत शुरू हुई वार्ता को रोकने के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार रात संसद की तरफ कूच किया और यहां पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई।
प्रधानमंत्री इरकली कोबाखिद्ज़े द्वारा वार्ता रोकने की घोषणा किए जाने के बाद जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी में प्रदर्शनकारी इससे पिछली रात भी सड़कों पर उतर आए थे और उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछारें छोड़नी पड़ीं, मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। गृह मंत्रलय ने बताया कि इस दौरान 43 लोगों को हिरासत में लिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम फिर संसद की तरफ कूच किया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने संसद के द्वारों को तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए उन पर पानी की बौछारें कीं।
जॉर्जिया की राष्ट्रपति सैलोम जाैराबिचविली भी बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आगे आईं और उन्होंने सरकार पर अपने ही लोगों के खिलाफ ‘‘युद्ध’’ छेड़ने का आरोप लगाया। जाैराबिचविली ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में पुलिस से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग न करने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें