Site icon Dainik Savera Times

लेबनान-इजराइल सीमा पर संघर्ष, हिजबुल्लाह के 2 लड़के की मौत, 5 नागरिक घायल

बेरूत: लेबनान-इजरायल सीमाओं पर सोमवार को हुए संघर्ष में हिजबुल्लाह के दो लड़ाके मारे गए जबकि पांच नागरिक घायल हो गए। यह जानकारी मंगलवार को सिन्हुआ ने लेबनानी सैन्य सुत्रों के हवाले से दी।सूत्रों ने कहा कि दक्षिणी लेबनान के कम से कम 21 सीमावर्ती गांवों और कस्बों में इजरायल द्वारा की गई भारी गोलाबारी और दक्षिण लेबनान के कई इलाकों में इजरायली लड़ाकू विमानों द्वारा किए गए हमलों के कारण ये लोग हताहत हुए हैं।

सूत्रों ने कहा कि इजरायली बमबारी में सात घर तबाह हो गए और 22 घरों और पांच वाहनों को नुकसान पहुंचा। हिजबुल्लाह ने भी यह दावा किया कि उसके लड़ाकों ने इजरायली ठिकानों पर कई हमले किए, जिनमें मिसकाव एम बस्ती में इमारतें, बिरकत रिशा स्थल पर इजरायली सैनिकों की एक सभा आदि को निशाना बनाया गया।लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हिज़्बुल्लाह और इज़रायल के बीच टकराव में लेबनानी पक्ष के 177 लोग मारे गए हैं, जिनमें 126 हिज़्बुल्लाह सदस्य और 32 नागरिक शामिल हैं।

Exit mobile version