Site icon Dainik Savera Times

यमन में हूती विद्रोहियों और सरकार समर्थक बलों के बीच हुई झड़प,कई लोगों की हुई मौत

अदन (यमन): देश के दक्षिणी प्रांत लाहज में हूती विद्रोहियों और सरकार समर्थक बलों के बीच भीषण झड़पें हुईं। स्थानीय अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर शनिवार को सश संघर्ष तब शुरू हुआ जब हूती विद्रोहियों ने लाहज और तैज प्रांतों की प्रशासनिक सीमाओं पर रणनीतिक पहाड़ी स्थानों पर नियंत्रण करने का प्रयास किया।

सूत्र के अनुसार, हूती नए क्षेत्र पर कब्जा करने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने संपर्क लाइनों के पास सैन्य ठिकाने स्थापित कर लिए। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि शत्रुता बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले कई परिवारों को अपने घर खाली करने पड़े।

बता दें कि पिछले सप्ताह इसी क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच सीमित झड़पें हुई थीं, जिसके कारण कई लोग मारे गए थे। यमन में 2014 के अंत से एक गृहयुद्ध चल रहा है। इस युद्ध में हूती विद्रोहियों ने यमन के उत्तरी प्रांतों पर कब्जा कर लिया था। इसके कारण यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को राजधानी सना से बाहर होना पड़ा था।

Exit mobile version