Site icon Dainik Savera Times

5 फरवरी को प्रसारित होगा CMG 2023 लालटेन त्योहार गाला

5 फरवरी को चीनी पंचांग के अनुसार, नववर्ष के पहले माह का 15वां दिन है, जो पारंपरिक लालटेन त्योहार है। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा बनाये जाने वाला "2023 लालटेन त्योहार गाला" उस दिन रात को आठ बजे प्रसारित किया जाएगा। लोक गीत, ओपेरा, लयबद्ध जिम्नास्टिक, गीत और लोक कला आदि कला रूपों के माध्यम से लालटेन महोत्सव की पारंपरिक विशेषताओं को प्रदर्शित किया जाएगा। सुन्दर और रंगारंग लालटेन को देखना और मजा लेना प्रचीन काल से चीनी लालटेन त्योहार का रिवाज रहा है।

इस वर्ष लालटेन उत्सव के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल पेइचिंग रंगीन लालटेन सहित सिलसिलेवार पारंपरिक लोक शिल्प दर्शकों के सामने भी आएंगे। चीन भर में लगभग 500 शहरों के सांस्कृतिक मैदानों पर यूएचडी सार्वजनिक बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सीएमजी 2023 लालटेन त्योहार गाला का प्रसारण किया जाएगा, जो शहरी सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक नया दृश्य प्रदान करेगा। इसके साथ ही, सीएमजी मल्टीमीडिया के जरिए 2023 लालटेन त्योहार गाला को दुनिया में प्रसारित करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version