Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

CMG और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन ने किए सहयोग के आशय पत्र पर हस्ताक्षर

October 26, 2023

CMG और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन ने किए सहयोग के आशय पत्र पर हस्ताक्षर

चाइना मीडिया ग्रुप(सीएमजी) ने स्थानीय समयानुसार 26 अक्टूबर को विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के साथ स्विट्जरलैंड के जिनेवा में सहयोग के आशय पत्र पर हस्ताक्षर किये। दोनों पक्ष बौद्धिक संपदा संरक्षण और प्रचार को मजबूत करने और अंतर्राष्ट्रीय विनिमय गतिविधियों के संचालन में सहयोग करेंगे। सीएमजी के महानिदेशक शेन हाईश्योंग और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के महानिदेशक डारेन थांग ने दोनों पक्षों की ओर से आशय पत्र पर हस्ताक्षर किये। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और स्विट्जरलैंड में अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में स्थित चीन के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत छेन शू ने हस्ताक्षर समारोह में भाग लिया। 

शेन हाईश्योंग ने कहा कि इस वर्ष चीन और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के बीच सहयोग की 50वीं वर्षगांठ है। चीन सरकार बौद्धिक संपदा संरक्षण को बहुत महत्व देती है। बौद्धिक संपदा अधिकारों के सम्मान और सुरक्षा के प्रति पूरे समाज में जागरूकता काफी बढ़ी है। एक राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन स्टेशन के रूप में, सीएमजी बौद्धिक संपदा संरक्षण का एक सक्रिय प्रसारक, प्रवर्तक और लाभार्थी है। सीएमजी ने कॉपीराइट विकास, प्रयोग और संरक्षण के क्षेत्र में एक नया मार्ग प्रशस्त किया है, जो इसके निरंतर नवाचार और विकास के लिए एक शक्तिशाली प्रेरक शक्ति बन गया है।

डारेन थांग ने बौद्धिक संपदा संरक्षण के क्षेत्र में प्रयासों के लिए सीएमजी को धन्यवाद दिया, विशेष रूप से प्रसारण संगठनों की सुरक्षा के लिए संधि के निर्माण को बढ़ावा देने में।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें