Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी 85 भाषाओं में दुनिया भर में स्मारक समारोह और सैन्य परेड का प्रसारण करेगा

August 24, 2025

सीएमजी 85 भाषाओं में दुनिया भर में स्मारक समारोह और सैन्य परेड का प्रसारण करेगा

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) जापानी आक्रमण के खिलाफ़ चीनी जन प्रतिरोध युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए स्मारक समारोह और सैन्य परेड का 85 भाषाओं में दुनिया भर में प्रसारण करेगा। बताया जाता है कि जापानी आक्रमण के खिलाफ़ चीनी जन प्रतिरोध युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के अंतर्राष्ट्रीय संचार को व्यापक बनाने के लिए, चाइना मीडिया ग्रुप ने विश्वस्तरीय नए मुख्यधारा मीडिया के कार्यों का पूरी तरह से उपयोग किया है और हाल ही में तीन नई अंतर्राष्ट्रीय संचार भाषाओं, अर्थात् आयरिश, पिजिन और किन्यारवांडा को जोड़ा है।

उनमें से, आयरिश में आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम में उत्तरी आयरलैंड और उत्तरी अमेरिका के कुछ देश या क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें लगभग 72 लाख लोग इस भाषा का उपयोग करते हैं। पिजिन भाषा पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप और वानुअतु जैसे देशों में बोली जाती है, तथा विश्व भर में 1 करोड़ से अधिक लोग पिजिन भाषा का इस्तेमाल करते हैं। किन्यारवांडा भाषी मुख्य रूप से रवांडा, बुरुंडी, युगांडा, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य आदि देशों में रहते हैं, और दुनिया भर में 1.3 करोड़ से अधिक लोग इस भाषा को बोलते हैं।

गौरतलब है कि सीएमजी के अधीन सीजीटीएन के वर्तमान में दुनिया भर में 70 करोड़ से ज़्यादा टेलीविज़न सब्सक्राइबर और 60 करोड़ से ज़्यादा न्यू मीडिया फ़ॉलोअर्स हैं। अपने टेलीविज़न चैनलों, रेडियो फ़्रीक्वेंसीज़, मोबाइल ऐप्स और विदेशी न्यू मीडिया अकाउंट्स के नेटवर्क के ज़रिए, सीजीटीएन रोज़ाना दुनिया भर के चर्चित विषयों पर रिपोर्ट करता है और चीन की आवाज़ को लोगों तक पहुँचाता है। साथ ही सीजीटीएन ने चीन की छवि को बेहतर ढंग से पेश करने और दुनिया के सामने चीन के प्रस्तावों को समझाने के लिए दुनिया भर के 4,700 से ज़्यादा मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों के साथ साझेदारी भी की है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें