Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी ने रूसी राष्ट्रपति का किया विशेष साक्षात्कार

October 21, 2023

सीएमजी ने रूसी राष्ट्रपति का किया विशेष साक्षात्कार

हाल ही में, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को स्थित क्रेमलिन महल में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के पत्रकार को एक विशेष साक्षात्कार दिया। उन्होंने कहा कि रूस-चीन संबंध विश्व स्थिरता का एक मूलभूत कारक हैं। रूस और चीन बिल्कुल सही दिशा में हाथ मिला कर आगे बढ़ रहे हैं, जो दोनों देशों के लोगों के हितों में है।

पुतिन ने कहा कि रूस-चीन संबंध पिछले 20 वर्षों के सावधानीपूर्वक प्रबंधन व स्थिर विकास का परिणाम हैं। हर कदम दोनों देशों के हितों पर आधारित है। यह दोनों पक्षों की सहमति है। संबंधों को आगे बढ़ाते समय रूस और चीन हमेशा एक-दूसरे के सुझाव मानते हैं और एक दूसरे के हितों पर विचार करते हैं। हम हमेशा सभी मुद्दों पर समझौता खोजने का प्रयास करते हैं, यहां तक ​​कि इतिहास में रह गये जटिल मुद्दों पर भी। दोनों देशों के बीच संबंध हमेशा सद्भावना पर आधारित रहे हैं, सीमा निर्धारण के मुद्दों को हल करते समय भी। रूस चीन का सबसे बड़ा ऊर्जा आपूर्तिकर्ता है, जबकि चीन धीरे-धीरे रूस का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है। व्यापार की मात्रा की बात की जाए, तो रूस चीन के आर्थिक व व्यापारिक भागीदारों की रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गया है।

पुतिन ने यह भी कहा कि दस साल पहले राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने “बेल्ट एंड रोड” पहल के संयुक्त निर्माण का प्रस्ताव रखा था। यह पहल समय पर की गई और इसमें सकारात्मक प्रगति हुई है। इस पहल का उद्देश्य है कि सभी देशों की शक्ति एक साथ जोड़कर एक सामान्य विकास लक्ष्यों को प्राप्त करें। पुतिन के विचार में “बेल्ट एंड रोड” पहल और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन का निर्माण एक दूसरे के पूरक हैं। भविषय में वे चीन के साथ व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के लिए तत्पर हैं। राष्ट्रपति पुतिन का यह भी मानना ​​है कि खेमेबाजी-टकराव की मानसिकता इतिहास की प्रगति में एक बाधा है, और सभी देशों को समानता व सम्मान के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान के एक नए नमूने को लागू करने के लिए हाथ मिलाना चाहिए।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें