चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल ही में सोमालिया के सबसे बड़े शहर मोगादिशू में सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद का इंटरव्यू किया। इस मौके पर मोहम्मद ने कहा कि सोमालिया और चीन के बीच गहरी मित्रता है। दशकों से दोनों देशों के बीच मित्रवत संबंध कायम हैं, जो आपसी सम्मान, ईमानदारी और आपसी विश्वास पर आधारित है।
सोमालिया की आज़ादी के बाद से चीन हमेशा दृढ़ता से हमारा समर्थन करता है। हालांकि सोमालिया में 30 से ज़्यादा सालों की उथल-पुथल हुई, लेकिन चीन के साथ सहयोग में मुख्य परियोजनाएं और चीन का समर्थन अभी भी सुरक्षित रखा गया है। अस्पताल, खेल के मैदान और राजमार्ग आज भी सोमालियाई लोगों की सेवा कर रहे हैं।
मोहम्मद ने कहा कि पिछले साल मैंने पेइचिंग में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ मुलाकात की। हमने सोमालिया-चीन संबंध और सहयोग बढ़ाने पर गहन रूप से विचार-विमर्श किया था। हमारे कई प्रतिनिधिमंडलों ने चीन का दौरा किया और चीन में विकास के बारे में जानकारी ली। सोमालिया और चीन के बीच रणनीतिक साझेदारी स्थापित हुई। हमारे बीच रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने और कार्यान्वित करने के लिए समय की जरूरत है। सोमालिया सक्रियता से इसमें हिस्सा ले रहा है।
मोहम्मद ने कहा कि सोमालिया और चीन अपनी राष्ट्रीय प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा करते हैं। चीन हमेशा सोमालिया के राष्ट्रीय एकीकरण का साफ तौर पर समर्थन करता है और सोमालिया के रुख का सम्मान करता है। सोमालिया भी दृढ़ता से एक चीन की नीति पर कायम रहता है। थाईवान मुद्दे के समाधान में चीन के पास पर्याप्त क्षमता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

