Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी वैश्विक मीडिया वार्तालाप शिकागो में आयोजित

March 14, 2024

सीएमजी वैश्विक मीडिया वार्तालाप शिकागो में आयोजित

13 मार्च को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और अमेरिका चीन व्यापार संघ की शिकागो शाखा से आयोजित ‘वसंत में चीन’ नामक वैश्विक मीडिया वार्तालाप शिकागो विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ । सीएमजी अध्यक्ष शन हाईश्योंग और अमेरिका स्थित चीनी राजदूत श्यो फंग ने अलग-अलग तौर पर वीडियो भाषण दिया ।अमेरिका के राजनीतिक ,वाणिज्यिक व अनुसंधान जगतों के करीब एक सौ मेहमानों ने चीन में निवेश कर विकास साझा करने पर गहन विचार विमर्श किया ।

शंग हाईश्योंग ने बताया कि सीएमजी के अधीन सीजीटीएन से किये गये एक वैश्विक लोकमत सर्वे में भाग लेने वाले 93.1 प्रतिशत लोगों का विचार है कि चीनी अर्थव्यवस्था में मजबूत लचीलापन और बड़ी संभावनाएं हैं। चीन के मौके से नहीं चूकना चाहिए । विश्व में सबसे बड़े चतुर्मुखी अंतरराष्ट्रीय मीडिया ग्रुप के नाते सीएमजी चीन और अमेरिका की जनताओं तथा विश्व जनता के बीच संवाद का सेतु निर्मित करने की निरंतर कोशिश कर रहा है ।

चीनी राजदूत श्यो फंग ने बताया कि चीन अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक सहयोग की विशाल संभावना है ।हम अधिक अमेरिकी उद्यमों का चीन में निवेश करने का स्वागत करते हैं ।

चीन स्थित पूर्व अमेरिकी राजदूत बोकस ने बताया कि सीएमजी वार्तालाप ने अमेरिका और चीन द्वारा रचनात्मक संवाद के लिए मौका तैयार किया है ।सिर्फ दोनों देशों की जनता एक दूसरे की बात सुनती है और प्रभावी संपर्क करते हैं ,तो पारस्परिक मदद व सहयोग को गहराया जा सकेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें