Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-इटली राजनयिक संबंध स्थापना की 55वीं वर्षगांठ पर सीएमजी का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

June 26, 2025

चीन-इटली राजनयिक संबंध स्थापना की 55वीं वर्षगांठ पर सीएमजी का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने 25 जून को रोम में चीन और इटली के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया। 200 से अधिक मेहमानों ने इसमें भाग लिया।

इस मौके पर वर्ष 2025 में इटली में चीनी फिल्म सप्ताह शुरू किया गया। सीएमजी की दस्तावेजी फिल्मों समेत नौ चीनी श्रेष्ठ फिल्में लांच की गईं। इसके साथ सीएमजी ने इटली की कई मुख्य मीडिया संस्थाओं और संबंधित संगठनों के साथ खेल प्रतियोगिता के प्रसारण, फिल्म व टीवी कार्यक्रम के सह-निर्माण, विश्व धरोहर स्थलों के बीच संबंधों की स्थापना, तकनीकी आदान-प्रदान, औद्योगिक सहयोग और प्रतिभा के प्रशिक्षण आदि में व्यापक व्यवहारिक सहयोग शुरू कर दिया।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक खेलों के उत्साही प्रतिभागी, सक्रिय प्रचारक और शक्तिशाली संचारक होने के नाते सीएमजी वर्ष 2026 मिलान-कोर्टिना डी’अम्पेज़ो शीतकालीन ओलंपिक खेलों का अधिकार-धारक प्रसारक बन गया है। सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में “पेइचिंग से मिलान तक” शीतकालीन ओलंपिक थीम पर आधारित रिपोर्ट जारी की गई। इसके तहत सीएमजी मिलान-कॉर्टिना शीतकालीन ओलंपिक आयोजन समिति के साथ सिलसिलेवार कार्यक्रम बनाएगा और वैश्विक दर्शकों के लिए शीतकालीन ओलंपिक खेलों की रिपोर्टिंग करेगा।

कार्यक्रम में सीएमजी ने इटली के मेडियासेट मीडिया ग्रुप, क्रास मीडिया ग्रुप, नेटवे मीडिया ग्रुप, इटाल्प्रेस समाचार एजेंसी और रोम ललित कला अकादमी के साथ क्रमशः सहयोग समझौतों का आदान-प्रदान किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी देखें :- Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव जारी, जानें 1 ग्राम गोल्ड के Latest Rate

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें