Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

इथियोपिया के सबसे बड़े स्क्वायर पर CMG का लालटेन महोत्सव गाला प्रचार वीडियो प्रसारित

February 4, 2023

इथियोपिया के सबसे बड़े स्क्वायर पर CMG का लालटेन महोत्सव गाला प्रचार वीडियो प्रसारित

स्थानीय समयानुसार 3 फरवरी को इथियोपिया में चाइना मीडिया ग्रुप का लालटेन महोत्सव गाला प्रचार वीडियो इथियोपिया के सबसे बड़े स्क्वायर-मेस्केल स्क्वायर में प्रसारित किया गया। यह पहली बार है कि इथियोपिया में सीएमजी का लालटेन महोत्सव गाला से संबंधित वीडियो सार्वजनिक स्क्रीन पर प्रसारित किया गया। कई इथियोपियाई नागरिकों ने कहा कि वीडियो में रंगीन पारंपरिक चीनी त्योहारों और संस्कृति को दिखाया गया है, और उन्हें खुद इसका अनुभव करने का अवसर मिलने की उम्मीद है।

वीडियो के प्रसारण ने इथियोपिया में चीनी लोगों के लिए खुशी और गर्मजोशी भी लाई। अफ्रीका में चीनी संस्कृति के प्रसार ने चीनी लोगों के गौरव को जगाया। बता दें कि मेस्केल स्क्वायर इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के केंद्र में स्थित है, जिसका इतिहास बहुत लंबा है और हमेशा स्थानीय त्योहारों और भव्य आयोजनों का स्थल रहा है।

उस दिन को इथियोपिया के ओरोमिया राज्य के इंडस्ट्रियल पार्क में, लालटेन महोत्सव प्रचार वीडियो भी प्रसारित किया गया। इथियोपिया में पहले औद्योगिक पार्क के रूप में, यहां लगभग 100 चीनी कंपनियां हैं। लालटेन महोत्सव गाला के प्रासंगिक वीडियो के प्रसारण से इथियोपिया में रहते हुए चीनी लोग लालटेन महोत्सव का आनंद ले सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें