Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी ने उत्तर अमेरिकी पेशेवर आइस हॉकी लीग मैदान में स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का किया प्रचार

February 10, 2024

सीएमजी ने उत्तर अमेरिकी पेशेवर आइस हॉकी लीग मैदान में स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का किया प्रचार

चीन के परंपरागत वसंत त्योहार की पूर्व संध्या पर चाइना मीडिया ग्रुप ने 8 फरवरी को अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित उत्तर अमेरिकी पेशेवर आइस हॉकी लीग के मैदान में स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया।

खेल के मैदान में बड़ी स्क्रीन पर स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के प्रचार वीडियो के साथ चीनी-विदेशी मेहमानों द्वारा शुभकामनाएं देने के वीडियो भी प्रसारित किए गए। 10 हजार से अधिक अमेरिकी दर्शकों ने एक साथ वसंत त्योहार का स्वागत किया।

चाइना मीडिया ग्रुप के महानिदेशक शन हाईश्योंग और अमेरिका स्थित चीनी राजदूत श्ये फंग ने बधाई वीडियो में सभी दोस्तों को वसंत त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

तीव्र आइस हॉकी खेल के ब्रिक में स्प्रिंग फेस्टिवल गाला से जुड़ा इंटरैक्टिव कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के शुभंकर पर दर्शकों का ध्यान आकर्षित हुआ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें