Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी के 2026 “ग्रैंड स्प्रिंग फेस्टिवल गाला सीज़न” के कॉपीराइट प्राप्त सांस्कृतिक और रचनात्मक उत्पाद जारी

December 19, 2025

सीएमजी के 2026 “ग्रैंड स्प्रिंग फेस्टिवल गाला सीज़न” के कॉपीराइट प्राप्त सांस्कृतिक और रचनात्मक उत्पाद जारी

18 दिसंबर को चीन की राजधानी पेइचिंग में चाइना मीडिया ग्रुप के 2026 “ग्रैंड स्प्रिंग फेस्टिवल गाला सीज़न” कॉपीराइट सांस्कृतिक रचनात्मक सहयोग कार्यक्रम और अश्व वर्ष के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के शुभंकर के विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चाइना मीडिया ग्रुप की संपादकीय समिति के सदस्य फेंग च्येनमिंग ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और अन्य अतिथियों के साथ मिलकर 2026 के “ग्रैंड स्प्रिंग फेस्टिवल गाला सीज़न” के लिए कॉपीराइट युक्त सांस्कृतिक और रचनात्मक उत्पादों को जारी किया और चाइना मीडिया ग्रुप की “सौ लोग, हजार रचनाकार” कॉपीराइट रचनात्मक पारिस्थितिकी तंत्र सहयोग योजना का शुभारंभ किया।

अपने भाषण में फेंग च्येनमिंग ने कहा कि राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रसार के मुख्य मंच के रूप में, चाइना मीडिया ग्रुप हमेशा से ही ईमानदारी और नवाचार को बनाए रखने, उच्च गुणवत्ता वाले सामग्री संसाधनों को औद्योगिक उपलब्धियों में बदलने को लगातार बढ़ावा देने और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को वास्तविक दुनिया के परिदृश्यों तक विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

ये भी पढ़ें- Punjab Crime: लुधियाना में पंजाबी लेडी सिंगर से रेप, कैसेट बनवाने का दिया झांसा, फिर….

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें