Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी ने वर्ष 2025 की दस सबसे बड़ी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्व खबरें जारी कीं

December 27, 2025

सीएमजी ने वर्ष 2025 की दस सबसे बड़ी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्व खबरें जारी कीं

इंटरनेशनल डेस्क: चाइना मीडिया ग्रुप ने हाल ही में वर्ष 2025 की दस से बड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्व ख़बरें जारी कीं। पुरातत्व क्षेत्र में घरेलू दस सबसे बड़ी ख़बरों में पहली ख़बर है कि दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत की कानथांगछिंग धरोहर में 3 लाख के पहले की काष्ठ-वस्तुएं पायी गयीं, जिससे प्राचीन पत्थर काल में मानव की जीवित क्षमता व तरीकों के बारे में नयी जानकारी मिली है।

दूसरी ख़बर है कि चीन के शानतुंग प्रांत में 9 हजार वर्ष के पहले कार्बोनेटेड छोटे बीन्स (विग्ना एंगुलरिस) पाये गये, जो 9000 वर्ष के पहले उत्तरी चीन में कृषि के स्रोत और प्रारंभिक विकास के अध्ययन के लिए बड़ा महत्व रखता है। तीसरी ख़बर है कि चीन के च्यांग सु प्रांत में 8100 वर्ष के पहले यांगत्सी नदी के दक्षिण में विशिष्ट सांस्कृतिक धरोहर की खोज की गयी।

दस से सब से बड़ी अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्व ख़बरों में तंजानिया में 15 लाख साल के पहले हड्डियों के उपकरण की खोज पहले स्थान पर है। दूसरी ख़बर है कि प्राचीन डीएनए के अनुसंधान से पता चला कि भेड़ और मानव के सहजीवन का इतिहास 12 हजार वर्ष पुराना है। तीसरी ख़बर है कि चीन ने पहली बार प्राचीन डीएनए से पुष्टि की कि आदि काल में मातृसत्तात्मक समाज मौजूद था।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें