Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी ने फ्रेंच प्रोफेशनल फुटबॉल लीग के साथ सहयोग के ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

October 24, 2023

सीएमजी ने फ्रेंच प्रोफेशनल फुटबॉल लीग के साथ सहयोग के ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

चाईना मीडिया ग्रुप ने फ्रेंच प्रोफेशनल फुटबॉल लीग के साथ पेरिस में सहयोग के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जो संयुक्त रूप से आयोजनों की मेजबानी, उद्योग आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और युवा फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देने में सहयोग पर समझौता संपन्न हुआ।

सहयोग ज्ञापन के अनुसार दोनों पक्ष चीन में होने वाले 2024 फ्रेंच सुपर कप को सक्रिय रूप से बढ़ावा देंगे, मैत्रीपूर्ण मैच आयोजित करने के माध्यम से दोनों देशों के फुटबॉल दलों के बीच आदान-प्रदान को मजबूत करेंगे, और फुटबॉल विकास मंच के आयोजन, युवा प्रशिक्षण केंद्र खोलने, ई-स्पोर्ट्स परियोजनाओं को विकसित करने और फ्रेंच लीग 1 को बढ़ावा देने में सहयोग करेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार हाल के वर्षों में सीएमजी ने पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक, कतर विश्व कप, छंगतू यूनिवर्सियाड और हांगजो एशियाई खेलों जैसे खेल आयोजनों का प्रसारण कवरेज सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिसमें विश्व स्तरीय तकनीकी नवाचार और इवेंट उत्पादन और प्रसारण क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। इस के साथ सीएमजी बहुभाषी एकीकृत मीडिया संचार प्लेटफार्म्स के माध्यम से दुनिया को दृढ़ संघर्ष, शांति और दोस्ती, एकता और प्रगति की खेल कहानियों के बारे में भी बताता है, जिसमें लोगों से लोगों के संबंधों को बढ़ावा दिया जाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें