Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हैम्बर्ग: सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड” का जर्मनी सत्र कार्यक्रम आयोजित

February 14, 2026

हैम्बर्ग: सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड” का जर्मनी सत्र कार्यक्रम आयोजित

स्थानीय समयानुसार 12 फरवरी को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड” का जर्मनी सत्र कार्यक्रम हैम्बर्ग में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन सीएमजी और हैम्बर्ग स्थित जर्मन-चीनी मैत्री संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

इस मौके पर, सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग और हैम्बर्ग के मेयर पीटर सेंचेंचर (Peter Tschentscher) ने क्रमशः वीडियो भाषण दिया। स्थानीय राजनीतिक, व्यावसायिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ हैम्बर्ग में तैनात विभिन्न देशों के महावाणिज्यदूतों सहित 120 से अधिक अतिथियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। 

शन हाईश्योंग ने अपने वीडियो भाषण में कहा कि दर्शकों की संख्या के लिहाज़ से विश्व के सबसे बड़े वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में, सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” लगातार 43 वर्षों से आयोजित हो रहा है और यह “नववर्ष की पूर्व संध्या का आध्यात्मिक रात्रि-भोज” बन गया है, जो दुनिया भर में चीनी लोगों और देश-विदेश में उनके मित्रों के दिलों को छूता है। इस वर्ष के “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” की थीम “दौड़ता अश्व, अविराम गति” होगी, जिसमें “5G+4K/8K+AI” की तकनीकी उपलब्धियों का उपयोग किया जाएगा और सीएमजी की 85 भाषाओं के प्रसारण से देश-विदेश के दर्शकों के लिए एक सांस्कृतिक रात्रि-भोज प्रस्तुत किया जाएगा।

हैम्बर्ग के मेयर पीटर सेंचेंचर ने अपने वीडियो भाषण में कहा कि चीन जर्मनी के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक और व्यापारिक साझेदारों में से एक है, और हैम्बर्ग का चीनी शहरों के साथ आदान-प्रदान का एक लंबा इतिहास रहा है। इस वर्ष, हैम्बर्ग और शांगहाई के बीच सिस्टर सिटी सम्बंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ है, और दोनों पक्ष अर्थव्यवस्था, वैज्ञानिक अनुसंधान और संस्कृति के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करेंगे। मेयर सेंचेंचर ने सभी को अश्व नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा जतायी कि जर्मनी और चीन के बीच मित्रता सदा बनी रहेगी।

इस कार्यक्रम में दोनों देशों के कलाकारों ने गायन-नृत्य और वाद्ययंत्र प्रदर्शन के माध्यम से चीन-जर्मन संगीत आदान-प्रदान और आपसी सीख के अनूठे आकर्षण को प्रदर्शित किया गया। सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” (अश्व वर्ष) और “ट्रैवल चाइना विद मूवीज़” के प्रचार वीडियो भी दिखाए गए, जो फिल्म दृश्य भाषा के माध्यम से चीनी संस्कृति के समृद्ध अर्थों और विविध आकर्षण को जीवंत रूप से प्रस्तुत करती हैं। इसके अलावा, सीएमजी द्वारा आयोजित अश्व वर्ष के “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” के सांस्कृतिक और रचनात्मक उत्पादों को कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किया गया, जिससे कई अतिथि रुककर अपने विचार साझा करने के लिए आकर्षित हुए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें