Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

CMG पेरिस ओलंपिक खेलों का करेगा व्यापक प्रसारण

July 22, 2024

CMG पेरिस ओलंपिक खेलों का करेगा व्यापक प्रसारण

33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित होंगे। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के बीच संपन्न रणनीतिक समझौते के अनुसार ओलंपिक प्रसारण सेवा (ओबीसी) और सीएमजी ने वर्ष 2023 में पेइचिंग में सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। दोनों पक्षों ने पेरिस ओलंपिक और इसके बाद सभी ओलंपिक खेलों के दौरान इवेंट प्रसारण, प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग और बाजार के विस्तार आदि में दीर्घकालीन सहयोग व्यवस्था स्थापित की। इसका उद्देश्य ओलंपिक भावना और संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार कर समान विकास करना है।

अपनी प्रसारण क्षमता पर निर्भर रहते हुए सीएमजी आमंत्रण पर पेरिस ओलंपिक की मुख्य प्रसारण एजेंसी बना। पेरिस ओलंपिक के दौरान सीएमजी प्रसारण करने के साथ टेबल टेनिस, बैडमिंटन, रॉक क्लाइंबिंग और जिमनास्टिक सहित चार इवेंटों के लिए सार्वजनिक सिग्नल का प्रोडक्शन करेगा और ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं और समापन समारोह के लिए 8के अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक सिग्नल का प्रोडक्शन भी करेगा। यह ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के इतिहास में 8के प्रसारण प्रौद्योगिकी का पहला प्रयोग होगा।

अब पेरिस ओलंपिक खेलों के अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण केंद्र में सीएमजी के मोल्टी मीडिया रिपोर्टिंग केंद्र और एफिल टॉवर के सामने स्थापित लाइव स्टूडियो का प्रयोग शुरू हो चुका है। सीएमजी पेरिस ओलंपिक खेलों का व्यापक प्रसारण करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें