Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाँच शहरों में एक साथ आयोजित होगा सीएमजी वसंतोत्सव गाला 

January 5, 2024

पाँच शहरों में एक साथ आयोजित होगा सीएमजी वसंतोत्सव गाला 

चीनी चंद्र पंचांग के अनुसार 9 फरवरी को साल 2023 का अंतिम दिन और नव वर्ष की पूर्व संध्या होगी, 10 फरवरी को चीनी पंचांग के नव वर्ष यानी 2024 का पहला दिन होगा। नए वर्ष के पहले 15 दिनों में चीनी लोग धूमधाम से पारंपरिक त्योहार वसंत महोत्सव मानते हैं। हर साल वसंत त्योहार की पूर्व संध्या में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) भव्य समारोह यानी वसंतोत्सव गाला आयोजित करता है। इस वर्ष इस समारोह का आयोजन 9 जनवरी की रात को होगा।   

4 जनवरी को, सीएमजी से मिली खबर के अनुसार, साल 2024 वसंतोत्सव गाला पाँच स्थलों में एक साथ आयोजित किया जाएगा, इन पाँच स्थलों में देश की राजधानी पेइचिंग के अलावा, पूर्वोत्तर चीन के ल्याओनिंग प्रांत की राजधानी शनयांग, मध्य चीन के हूनान प्रांत की राजधानी छांगशा, पश्चिमोत्तर चीन के शैनशी प्रांत की राजधानी शीआन और शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के काशगर शहर शामिल हैं। 

4 जनवरी को सीएमजी ने पाँच स्थलों को रिलीज करने की रस्म आयोजित की, जिसमें सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग, ल्याओनिंग, हूनान, शैनशी तीनों प्रान्तों और शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के प्रचार विभाग के प्रमुखों सहित कई नेताओं ने भाग लिया। 

सीएमजी साहित्यिक कार्यक्रम केंद्र के प्रमुख के अनुसार, वसंतोत्सव गाला सभी चीनियों का “सांस्कृतिक नव वर्ष की पूर्वसंध्या रात्रि भोज” है, और चीनी संस्कृति के अंतर्राष्ट्रीय प्रसार के लिए “गोल्डन बिजनेस कार्ड” भी बन गया है। साल 2024 वसंतोत्सव गाला पाँच स्थलों में एक साथ आयोजित किया जाएगा, जिससे चीन के विभिन्न स्थलों की समृद्ध लोक संस्कृति और नये युग एवं नये माहौल की रंग-बिरंगी झलक दिखाई जाएगी। 

बता दें कि शनयांग एक राष्ट्रीय ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है, इसे लगातार दो वर्षों तक प्रतिभा प्रवाह के लिए शीर्ष 20 शहरों में स्थान दिया गया है, जो पूर्वोत्तर चीन में पहले स्थान पर है। 

छांगशा “बेल्ट एंड रोड” में एक महत्वपूर्ण शहर ही नहीं, यांग्त्ज़ी नदी के मध्य भाग में एक महत्वपूर्ण केंद्रीय शहर भी है, जो दुनिया की “मीडिया आर्ट कैपिटल” के रूप में सम्मानित किया गया है और इसे लगातार 16 सालों तक चीन के सबसे खुशहाल शहर का दर्जा दिया गया है। 

शीआन प्राचीन सिल्क रोड के शुरुआती बिंदु और “बेल्ट एंड रोड” का महत्वपूर्ण शहर है, जहां समृद्ध ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत, गहन सांस्कृतिक वातावरण, जोरदार वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार और आधुनिक उद्योगों का जोरदार विकास है। 

वहीं, काशगर सिल्क रोड आर्थिक बेल्ट कोर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आधार ही नहीं, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के शुरुआती बिंदु भी है, इस शहर का इतिहास, संस्कृति और जातीय रीति-रिवाज बहुत रंगीन और समृद्ध है।  

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें