Site icon Dainik Savera Times

सीएमजी वर्ल्ड रोबोट प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई

25 मई को चाइना मीडिया ग्रुप(सीएमजी) द्वारा आयोजित “सीएमजी वर्ल्ड रोबोट वॉर्स” की मेचा फाइटिंग सीरीज़ चीन के चच्यांग प्रांत की राजधानी हांगचो में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह विश्व की पहली मानवरूपी रोबोट वाली फाइटिंग प्रतियोगिता है, तथा यह वैश्विक दर्शकों के लिए बनाई गई एक विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता भी है। 

इस प्रतियोगिता का देश–विदेश में सीसीटीवी-10 चैनल, सीसीटीवी समाचार, सीएमजी मोबाइल, सीसीटीवी सामाजिक शिक्षा, सीसीटीवी खेल और सीजीटीएन न्यू मीडिया प्लेटफार्मों पर सीधा प्रसारण किया गया, जिससे वैश्विक दर्शकों को उनके जीवन में प्रौद्योगिकी द्वारा लाए गए परिवर्तनों को करीब से देखने का अवसर मिला।

इस प्रतियोगिता में सभी रोबोट घरेलू स्तर पर विकसित मूल प्रौद्योगिकियों को अपनाते हैं। मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए, भाग लेने वाली टीमों ने मानव–मशीन सहयोग की मौन समझ को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतियोगिता से पहले व्यापक प्रशिक्षण लिया। विभिन्न क्षेत्रों के ऑपरेटर रोबोट के साथ मिलकर युद्ध संबंधी चालें चलते हैं तथा विभिन्न प्रकार की युद्ध रणनीतियां विकसित करते हैं। सरल आक्रमण से लेकर जटिल कॉम्बो समन्वय तक, प्रत्येक मूवमेंट का बार–बार अभ्यास किया गया है।

इस प्रतियोगिता में, रोबोटों के बीच भयंकर लड़ाई प्रतियोगिता ने न केवल जटिल गतिशील वातावरण में रोबोट की मूवमेंट नियंत्रण सटीकता का परीक्षण किया, बल्कि रोबोटिक्स प्रौद्योगिकी क्षेत्र में चीन के उन्नत तकनीकी स्तर का भी प्रदर्शन किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Mahavir Jayanti Holiday: आज बैंक खुला या नहीं… इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक; यहां पढ़ें पूरी खबर

Exit mobile version