Site icon Dainik Savera Times

दक्षिण अफ्रीका के मंडेला स्क्वायर में प्रसारित हुआ सीएमजी का 2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रचार वीडियो 

4 फ़रवरी को चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी द्वारा बनाये गये “स्प्रिंग फ़ेस्टिवल गाला का प्रचार वीडियो: दुनिया भर से स्प्रिंग फेस्टिवल गाला देखें” नामक स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रचार वीडियो और हैपी स्प्रिंग फेस्टिवल पॉप-अप इवेंट दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहान्सबर्ग के मंडेला स्क्वायर में शुरू हुआ। अफ्रीका के आर्थिक और वित्तीय केंद्र के रूप में, जोहान्सबर्ग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सीएमजी के वर्ष 2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के प्रचार वीडियो ने विदेशी मित्रों को रुकने और देखने के लिए आकर्षित किया। इसने दक्षिण अफ्रीका में ड्रैगन वर्ष का उत्सवी माहौल ला दिया, जिसमें 3 लाख से अधिक विदेशी चीनी रहते हैं।

   जोहान्सबर्ग स्थित चीनी काउंसुलर पैन छिंगजियांग ने इस गतिविधि के दौरान एक साक्षात्कार में कहा कि सीएमजी के स्प्रिंग फ़ेस्टिवल गाला चीनी लोगों की पसंदीदा और अपरिहार्य “ऑडियो-विज़ुअल दावत” के रूप में एक घरेलू नाम बन गया है। अब सीएमजी के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रचार वीडियो जारी होने से चीन और दक्षिण अफ्रीका के लोग एक-दूसरे के करीब आएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version