Site icon Dainik Savera Times

सीएमजी के श्रेष्ठ कार्यक्रमों का प्रदर्शन अस्ताना में शुरू

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का दूसरे चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने से पहले वर्ष 2025 मध्य एशिया की भावना—चाइना मीडिया ग्रुप के श्रेष्ठ कार्यक्रमों का प्रदर्शन कजाकिस्तान के अस्ताना में शुरु हुआ। शी चिनफिंग की सांस्कृतकि भावना और चीनी आधुनीनिकरण का रास्ता समेत सीएमजी के श्रेष्ठ कार्यक्रम कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्मेकिस्तान और उजबेकिस्तान के नेशनल टीवी स्टेशनों समेत मुख्यधारा मीडिया पर प्रसारित किये जाएंगे।

शुरुआती रस्म पर सीएमजी अध्यक्ष शन हाईशुंग, कजाकिस्तान स्थित चीनी राजदूत हान छुनलिंग और मध्य एशियाई देशों की मीडिया संस्थाओं के जिम्मेदार व्यक्तियों ने वीडियो भाषण दिया। विभिन्न जगतों के सौ से अधिक मेहमान इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

शन हाईशुंग ने कहा कि इस बार सीएमजी और मध्य एशिया के विभिन्न देशों के मीडिया जो एक साथ श्रेष्ठ कार्यक्रमों का प्रदर्शन कर रहे हैं,वह पहले चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की उपलब्धि लागू करने और चीन-मध्य एशिया का सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने का सकारात्मक कदम है। इस प्रदर्शन से मध्य एशिया के व्यापक दर्शक राष्ट्रपति शी के प्रयासों और चीनी जनता की मित्रता का अनुभव करेंगे और नये युग में चीन की समृद्धि देखेंगे और एक साथ आधुनिकीकरण की ओर बढ़ने का सहयोग मौका खोजेंगे।

कजाकिस्तान के राष्ट्रीय मीडिया संघ के अध्यक्ष ओयिशबायेव ने गतिविधि स्थल पर भाषण देते हुए कहा कि यह गतिविधि कजाकिस्तान के दर्शकों के लिए चीन को समझने की अहम खिड़की होगी। विश्वास है कि इस प्रदर्शन गतिविधि से दोनों देशों की जनता की समझ और मित्रता को और मजबूती मिलेगी। परिचय के अनुसार प्रदर्शन गतिविधि इस सितंबर के अंत तक चलेगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version