Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

साओ पाओलो में सीएमजी के श्रेष्ठ कार्यक्रमों का प्रदर्शन शुरू

November 8, 2024

साओ पाओलो में सीएमजी के श्रेष्ठ कार्यक्रमों का प्रदर्शन शुरू

CMG Best Program : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का रियो डी जेनेरियो में 19वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने और ब्राजील की राजकीय यात्रा के मौके पर, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) की श्रेष्ठ फिल्में और टेलीविजन कार्यक्रमों का ब्राजीलियाई शोकेस हाल ही में साओ पाउलो में लॉन्च किया गया। परिचय के अनुसार “शी चिनफिंग से मुलाकात” सहित सीएमजी की 20 से अधिक उच्च-गुणवत्ता वाली फिल्में और टेलीविजन कार्यक्रम ब्राजील के मुख्यधारा मीडिया पर प्रसारित किए जाएंगे।

सीएमजी अध्यक्ष शन हाईश्योंग ने एक वीडियो भाषण में कहा कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के मार्गदर्शन में नये युग में चीन-ब्राजील सम्बंध लगातार उन्नत हो रहे हैं। सीएमजी ने ब्राजीलियाई मीडिया के साथ मिलकर संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जो चीन और ब्राजील के बीच लोगों की आवाजाही और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को तेज़ करने और चीन-ब्राजील दोस्ती के लिए जनमत आधार को मजबूत करने का एक सकारात्मक उपाय है। फीचर फिल्म “शी चिनफिंग से मुलाकात ” और डॉक्यूमेंट्री ” समृद्धि का रास्ता” जैसे श्रेष्ठ कार्यक्रम ब्राजील के दर्शकों को राष्ट्रपति शी चिनफिंग के आकर्षण, चीनी लोगों की गर्मजोशी और दोस्ती और चीनी संस्कृति की व्यापकता और गहराई से अवगत कराएंगे। 

बॉक्स ब्राज़ील मीडिया ग्रुप में अधिग्रहण और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी की प्रमुख क्लाउडिया ड्रेयर ने कहा कि ब्राज़ील बॉक्स मीडिया ग्रुप और चाइना मीडिया ग्रुप ने हाल के वर्षों में संयुक्त रूप से दर्जनों उत्कृष्ट चीनी फ़िल्म और टेलीविज़न कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं, इन कार्यक्रमों ने ब्राज़ीलियाई दर्शकों के लिए चीन की समृद्ध और रंगीन संस्कृति को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया है । आज, दोनों पक्षों ने संयुक्त रूप से चीन-ब्राज़ील फिल्म और टेलीविजन सहयोग को एक नई ऊंचाई पर बढ़ावा देने और दोनों देशों के लोगों के बीच समझ और आपसी विश्वास को बढ़ाने के लिए एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह गतिविधि जून 2025 तक चलेगी। 

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें