Site icon Dainik Savera Times

यूएन महासचिव के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

हाल ही में चीन के थ्येनचिन में आयोजित शांगहाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने चाइना मीडिया ग्रुप को एक विशेष साक्षात्कार दिया। उन्होंने वर्तमान विश्व में एससीओ की भूमिका, दूसरे विश्व युद्ध में चीन के योगदान और राष्ट्रपति शी चिनफिंग से प्रस्तुत वैश्विक शासन पहल आदि सवालों पर जवाब दिये।

उन्होंने कहा कि हमें एक बहुध्रुवीय विश्व की जरूरत है। हमें ऐसी दुनिया की ज़रूरत है कि सभी क्षेत्र, सभी संस्कृतियां, सभी धर्म और सभी सभ्यताएं एक साथ सहयोग कर सकती हैं। बहुध्रुवीकरण का मतलब है कि नियंत्रण करना मौजूद नहीं है और विभिन्न देश समानता के आधार पर सहयोग चलाते हैं। बहुध्रुवीय विश्व की स्थापना में एससीओ के सदस्य देश अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुझे लगता है कि एससीओ की मौजूदगी सच्चे बहुध्रुवीय विश्व की ओर बढ़ने की बुनियादी शर्तों में से एक है। अभी यह लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है। हम इस तरफ कोशिश कर रहे हैं।

साक्षात्कार में गुटरेस ने कहा कि चीन यूएन कर्तव्य के सभी केंद्रीय क्षेत्रों में सक्रिय रहता है, जिनमें शांति व सुरक्षा, सतत् विकास व मानवाधिकार जैसे क्षेत्र शामिल हैं। हम चीन और यूएन के बीच सहयोग निरंतर मजबूत कर रहे हैं। सतत् विकास युएन का केंद्रीय लक्ष्य है। इस संदर्भ में चीन का योगदान अभिन्न है। दूसरी तरफ चीन कुछ मुठभेड़ों की मध्यस्थता में सकारात्मक भूमिका निभा रहा है। चीन वर्तमान में बहुपक्षवाद का महत्वपूर्ण स्तंभ है और यूएन कार्य का महत्वपूर्ण स्तंभ भी है।

दूसरे विश्व युद्ध की चर्चा में गुटरेस ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध चीन पर जापान के आक्रमण से पैदा हुआ। यह माना जाना है कि चीन द्वारा कई साल तक जापानी आक्रमण का प्रतिरोध किया जाना जापान को हरा देने का निर्णायक कारण था। चीन का योगदान अत्यंत अहम था। 

गुटेरेस ने कहा कि यूएन की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हमें 21वीं सदी का अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मजबूत करना है और जन केंद्रित रहना है। इस भावना के अनुसार हम राष्ट्रपति शी चिनफिंग से प्रस्तुत वैश्विक शासन पहल का स्वागत करते हैं। उन्होने यूएन द्वारा केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और अंतर्राष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की सुरक्षा करने पर बल दिया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version