Site icon Dainik Savera Times

क्रोएसिया के पूर्व राष्ट्रपति जोसिपोविक के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

CMG's exclusive interview

CMG's exclusive interview

इंटरनेशनल डेस्क: क्रोएशिया के पूर्व राष्ट्रपति इवो जोसिपोविक ने हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि चीन एक विश्वसनीय और श्रेष्ठ सहयोगी साझेदार है,और उसके प्रति अकारण चिंता छोड़ना आज की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विश्व व्यवस्था तेजी से बहुध्रुवीय स्वरूप की ओर बढ़ रही है और चीन द्वारा प्रस्तुत विभिन्न वैश्विक पहलें दूरगामी प्रभाव डालेंगी।

जोसिपोविक ने कहा कि चीन की विकास उपलब्धियां वास्तव में अविश्वसनीय हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियों के पेइचिंग और आज के पेइचिंग में व्यापक बदलाव दिखाई देता है, जो चीन के असाधारण विकास का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि अब यहां अनेक आधुनिक संगीत थिएटर, विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और उन्नत संग्रहालय मौजूद हैं।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऑटोमोबाइल, टीवी और अन्य उपकरणों के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। शहरों का आधुनिक स्तर ऊंचा है, पर्यावरण स्वच्छ है और बुनियादी ढांचा मजबूत व सुव्यवस्थित है। जनजीवन के स्तर में आया सुधार सर्वविदित है।

द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चीन और क्रोएशिया के बीच संबंध अत्यंत अच्छे हैं। चीन एक बड़ा देश है जबकि क्रोएशिया अपेक्षाकृत छोटा देश है, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच सहयोग सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है और लगातार गहरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि क्रोएशिया ने बेल्ट एंड रोड पहल में भाग लिया है।

उनके अनुसार, चीन अंतरराष्ट्रीय सहयोग में हमेशा पारस्परिक लाभ और साझा जीत के सिद्धांत का पालन करता है, जो इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अन्य बड़े देश इस सिद्धांत का पालन नहीं करते, इसी कारण चीन अधिक आकर्षक साझेदार बनकर उभरता है। चीन के प्रति अकारण चिंता को उन्होंने ग़ैरज़रूरी बताया और कहा कि चीन का बढ़ता वैदेशिक खुलापन न केवल उसके लिए, बल्कि विश्व के अन्य देशों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

साक्षात्कार के दौरान जोसिपोविक ने यह भी कहा कि विश्व में बहुध्रुवीयता की प्रवृत्ति अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यूरोपीय संघ इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएगा। उनके अनुसार, बहुध्रुवीय व्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय संगठन और अंतरराष्ट्रीय कानून मध्यम तथा छोटे देशों के लिए सुरक्षा और संतुलन की गारंटी प्रदान करते हैं।

चीन द्वारा प्रस्तुत विभिन्न वैश्विक पहलों का उद्देश्य देशों और उनके नेतृत्व को सहयोग और विकास पर केंद्रित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन पहलों का विश्व पर गहरा और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version