Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेरू की राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे से सीएमजी का एक विशेष साक्षात्कार

July 6, 2024

पेरू की राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे से सीएमजी का एक विशेष साक्षात्कार

हाल ही में, पेरू की राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे ने चीन की पहली राजकीय यात्रा की। इस अवधि के दौरान, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) की एक रिपोर्टर ने चीन की राजधानी पेइचिंग में बोलुआर्टे के साथ एक विशेष साक्षात्कार आयोजित किया। 

बोलुआर्टे ने कहा कि यात्रा के दौरान, उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चीन के तेजी से विकास के बारे में जाना और सीखा कि कुछ ही वर्षों में, एक आधुनिक शहर कैसे बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चीन से बहुत कुछ सीखने योग्य है। उन्हें आशा है कि चीन के साथ द्विपक्षीय सहयोग में, इन अनुभवों को राज्य के स्वामित्व वाले और निजी उद्यमों द्वारा निवेश के माध्यम से पेरू में लागू किया जा सकता है। 

“वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति” पेरू की राष्ट्रपति बोलुआर्टे की चीन यात्रा के प्रमुख शब्दों में से एक है। चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर में, स्मार्ट शहरों, शिक्षा, परिवहन, ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में प्रौद्योगिकियों और समाधानों ने बोलुआर्टे का ध्यान आकर्षित किया है।

चीन की यात्रा के दौरान, बोलुआर्टे ने कई बार जोर देते हुए कहा कि वे चीन के साथ सहयोग को मजबूत करेंगी, खासकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में। उन्होंने कहा कि हमने चीनी कंपनी ह्वावेइ का दौरा करते समय पाया कि उसने डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से चिकित्सा, कृषि, शिक्षा और आर्थिक और व्यापार निपटान सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रवेश किया है, जो आश्चर्यजनक है।

बोलुआर्टे ने इस बात पर प्रकाश डाली कि दरअसल, चीन की तरह पेरू भी ऊर्जा परिवर्तन पर बहुत ध्यान देते हैं। और अब पेरू की ऊर्जा संरचना में बदलाव की तत्काल आवश्यकता है, इसलिए हम लगभग 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन करने में सक्षम होने के लिए चीन के शनचन ऑटोमोबाइल विनिर्माण कंपनियों की सराहना करते हैं। ये इलेक्ट्रिक वाहन वस्तुतः कोई कार्बन उत्सर्जन नहीं करते हैं, जिसके लिए हमारे देश को प्रयास करना चाहिए।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें