Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

CMG का सर्बियाई प्रधानमंत्री वुसेविक के साथ विशेष साक्षात्कार 

December 21, 2024

CMG का सर्बियाई प्रधानमंत्री वुसेविक के साथ विशेष साक्षात्कार 

CMG Exclusive Interview : इस नवंबर शांगहाई में आयोजित सातवें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात मेले में भाग लेने के दौरान सर्बियाई प्रधान मंत्री मिलोस वुसेविक ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) को एक विशेष साक्षात्कार दिया। उन्होंने चीन के विकास की तेज़ गति पर हैरानी व्यक्त की और चीन के समर्थन व मदद के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने व्यापार संरक्षणवाद का विरोध भी जताया।

शांगहाई के अनुभव की चर्चा में उन्होंने कहा कि मुझे यह शहर बहुत पसंद है। चाहे शहर की विकास क्षमता व शहरीकरण का स्तर हो या संपूर्ण संस्थापन व सुविधाजनक यातायात हो, मैं उसके प्रसंशक हूं। चीन के अन्य शहर की तरह शांगहाई में लोग चीन के विकास की विशाल उपलब्धियों को देख सकते हैं। चीन विशेषता वाले समाजवाद में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि विश्व के अन्य बड़े देशों की तुलना में चीनी आधुनिकीकरण की विशिष्टता है कि चीन अन्य देशों व जातियों के साथ अपने विकास का अनुभव साझा करना चाहता है। इसमें समग्र मानवता के प्रति जिम्मेदारी की चेतना निहित है। यह मानवता के साझे भविष्य वाला समुदाय है।

बातचीत में उन्होंने व्यापार संरक्षणवादी कार्रवाई का डटकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त टैरिफ लगाना मानव का विकास नहीं रोक सकता। ऐसी कार्रवाई सिर्फ अपने आर्थिक विकास को नुकसान पहुंचाएगी। इसलिए सर्बिया सरंक्षणवादी विश्व का एक अंग नहीं बनना चाहता। सर्बिया सभी लोगों के साथ खुलेपन व सहयोग में अपना योगदान देगा।

उन्होंने कहा कि हमें इस जुलाई में प्रभावी हुई सर्बिया-चीन मुक्त व्यापार संधि पर गर्व है।यह सर्बियाई उद्यमों के लिए एक विशाल मौका है। उन को सक्रियता से इस में हिस्सा लेने की जरूरत है। उन्होंने चीन के साथ विज्ञान, शिक्षा, एआई जैसे क्षेत्रों में सहयोग गहराने की उम्मीद भी व्यक्त की। उन का विश्वास है कि भविष्य में चीन- सर्बिया मजूबत मित्रता और भाइयों जैसी भावना और गहरी होगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप  , पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें