Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्यूबाई राष्ट्रपति के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

September 27, 2025

क्यूबाई राष्ट्रपति के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

क्यूबाई राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कानेल बर्मुडेज ने इस सितंबर के शुरू में चीनी जनता का जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सीएमजी के साथ एक विशेष साक्षात्कार दिया ।उन्होंने चीन का विजय दिवस मनाने के महत्व ,वैश्विक शासन पहल और द्विपक्षीय संबंध पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि चीनी जनता का जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय मनाने की 80वीं वर्षगांठ मनाने की गतिविधियों से उन पर गहरा प्रभाव पड़ा। वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा इतिहास की सच्चाई डटकर सुरक्षित करने की काररवाई से प्रोत्साहित हैं। इस के अलावा सैन्य परेडि ने चीनी सेना का शौर्य ,शक्ति , संगठन की श्रेष्ठता और विकास की उपलब्धियां दिखायीं। प्रभुत्ववाद के प्रति चीन ने शक्तिशाली जवाब दिया ।इस ने व्यापक देशों खासककर वैश्विक दक्षिण के देशों में मजबूत विश्वास भरा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी द्वारा एससीओ शिखर सम्मेलन पर वैश्विक शासन पहल प्रस्तुत करने के बाद क्यूबा ने सब से पहले इस का खुला समर्थन किया। मुझे लगता है कि वैश्विक शासन पहल मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण और अन्य पहलों को संपूर्ण बनाने और प्रतिपूरक करने की भूमिका निभाती है। चीन ने असाधारण सफलता पायी है और अंतरराष्ट्रीय विश्वास स्थापित किया है। इसलिए चीन से प्रस्तुत वैश्विक शासन पहल विश्वसनीय है।

द्विपक्षीय संबंध की चर्चा में उन्होंने कहा कि इधर कुछ साल हम ने आर्थिक ,सामाजिक व व्यापार क्षेत्र में कई सहयोगी परियोजनाएं संपन्न की हैं, जो क्वूबा के खाद्य ,ऊर्जा ,दूर संचार व साइबर सुरक्षा ,पर्यटन ,उद्योग ,जीव तकनीक व दवा आदि क्षेत्रों से जुड़ी हैं। क्यूबा की 2030 आर्थिक व सामाजिक विकास योजना चीन के डटकर समर्थन के तहत स्थिरता से आगे बढ़ायी जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के आदान-प्रदान इतिहास में दोनों देश हमेशा  द्विपक्षीय संबंध प्राथमिक स्थानों पर रखते हैं और निरंतर उसे अधिक ऊंचे स्तर पर बढ़ाते हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें