Site icon Dainik Savera Times

सीएमजी का ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति के साथ साक्षात्कार

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन दाम्बुदजे मनांगाग्वा का इंटरव्यू लिया।
इस मौके पर राष्ट्रपति मनांगाग्वा ने कहा कि चीन-अफ्रीका सहयोग मंच का शिखर सम्मेलन चीन और अफ्रीका के लिये चुनौतियों का सामना करने और उपलब्धियां साझा करने का मंच है।

हम सब नागरिक जीवन सुधारना और सुंदर भविष्य का निर्माण करना चाहते हैं। अफ्रीकी देशों के सामने मौजूद कुछ समस्याओं का निपटारा चीन में किया जा चुका है। इसलिये हमें सिर्फ चीन के अनुभव से सीखने की जरूरत है।

राष्ट्रपति मनांगाग्वा ने 61 साल पहले चीन का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि पिछले 60 से अधिक सालों में चीन में छलांग लगाने वाला विकास हुआ। चीन ने आधुनिकीकरण और औद्योगीकरण को खूब बढ़ावा दिया।

राष्ट्रपति मनांगाग्वा ने आगे कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ मुलाकात में उन्होंने ज़िम्बाब्वे के साथ सहयोग करने की बड़ी इच्छा जतायी और ज़िम्बाब्वे के विकास का समर्थन जताया। चीन ज़िम्बाब्वे का विश्वसनीय दोस्त है।

राष्ट्रपति मनांगाग्वा ने कहा कि ज़िम्बाब्वे और चीन ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी स्थापित की। कूटनीतिक संबंध स्थापना के बाद दोनों पक्षों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। हम द्विपक्षीय संबंधों को लगातार बढ़ाएंगे और क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों में एक दूसरे का समर्थन करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version