Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी वसंत त्योहार गाला प्रेल्यूड का स्पेन में विशेष कार्यक्रम आयोजित

January 24, 2025

सीएमजी वसंत त्योहार गाला प्रेल्यूड का स्पेन में विशेष कार्यक्रम आयोजित

इंटरनेशनल डेस्क: चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) “वसंत त्योहार गाला का प्रेल्यूडः विश्व में एक साथ वसंत त्योहार गाला देखना ”गतिविधि का विशेष कार्यक्रम स्थानीय समयानुसार 22 जनवरी को स्पेन के मैड्रिड में आयोजित हुआ। इस मौके पर सीएमजी अध्यक्ष शन हाईशुंग और संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन के महासचिव पोलोलिकाशिवेली ने अलग अलग तौर पर वीडियो भाषण दिया।स्पेन के संस्कृति व पर्यटन जगत के मैत्रीपूर्ण हस्तियों ने इसमें भाग लिया ।

शंग हाईशुंग ने कहा कि वसंत त्योहार के दिन यूएन में छुट्टी होगी और पिछले साल मानव अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों की सूची में शामिल कराया गया है ।विश्व सभ्यताओं के फूलों में वसंत त्योहार की विशेष खुशबू महकती है ।चाइना मीडिया ग्रुप का वसंत त्योहार गाला लगातार 42 वर्षों से आयोजित किया गया है ,जो विश्व में सर्वाधिक दर्शकों वाला नया साल मनाने वाला सांस्कृतिक टीवी कार्यक्रम है ।इस साल हम देशी विदेशी दोस्तों के लिए खुशियों से भरा एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे ।

पोलोलिकाशिवेली ने इस कार्यक्रम के के सफल आयोजन पर बधाई दी और वसंत त्योहार की शुभकामनाएं दी ।उन्होंने कहा कि विश्व के विभिन्न देशों की जनता इस खुशी का वक्त मनाएगी ।

गतिविधि के स्थल पर चीनी कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया । स्पेन के कई मुख्यधारा मीडिया ने इस बारे में रिपोर्ट की ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :- Parliament Live: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, विरोध में पड़े 230 वोट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें