Site icon Dainik Savera Times

सीएमजी के “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” ओवरचर केन्या विशेष कार्यक्रम नैरोबी में आयोजित

इंटरनेशनल डेस्क: 22 जनवरी को चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी के ” स्प्रिंग फेस्टिवल गाला ओवरचर, पूरी दुनिया स्प्रिंग फेस्टिवल गाला देखने” का केन्या विशेष कार्यक्रम नैरोबी स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में आयोजित हुआ। सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने कार्यक्रम के लिए वीडियो भाषण दिया। संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव और नैरोबी स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की महानिदेशक जैनब हवा बंगुरा, केन्या स्थित चीनी राजदूत और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम और यूएन-हैबिटैट की प्रतिनिधि क्वो हाईयान, केन्याई सरकार के प्रतिनिधि और विदेश मंत्रालय की उप महानिदेशक मैककॉली ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और भाषण दिया।

अफ्रीका के ग्रेट लेक्स क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत, शा हुआंग, यूएन-हैबिटैट के उप कार्यकारी निदेशक मिशल मलिनार, मलेशिया, सऊदी अरब, ट्यूनीशिया, माल्टा, पुर्तगाल, स्वीडन, साइप्रस, हंगरी, बारबाडोस, कोस्टा रिका, बोत्सवाना और केन्या तथा संयुक्त राष्ट्र में तैनात अन्य देशों के राजदूतों और राजनयिकों सहित सभी क्षेत्रों के 300 से अधिक मित्रवत लोगों ने इस में भाग लिया। इस कार्यक्रम में कई अफ्रीकी देशों के राष्ट्रीय टेलीविजन स्टेशनों के निदेशक भी शामिल हुए।

सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने अपने वीडियो भाषण में कहा कि वसंत महोत्सव चीनी राष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहारों में से एक है और चीनी संस्कृति के विविध एकीकरण का एक भव्य आयोजन है। आज, वसंत महोत्सव को पूरे विश्व में मान्यता और प्यार मिल रहा है, तथा विश्व की लगभग 20 प्रतिशत आबादी वसंत महोत्सव को विभिन्न रूपों में मनाती है। वसंत महोत्सव के दिन न केवल संयुक्त राष्ट्र में अवकाश होता है, बल्कि पिछले वर्ष इसे मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया।

शन हाईश्योंग ने यह भी कहा कि चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा लगातार 42 सालों से “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” का आयोजन किया जा रहा है, और आज यह दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला नववर्ष की पूर्व संध्या सांस्कृतिक और कलात्मक टीवी कार्यक्रम बन गया है। इस वर्ष, विश्व धरोहर के लिए वसंत महोत्सव के सफल आवेदन के बाद यह पहला “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” होगा। सीएमजी इसके 82 भाषाओं में प्रसारण के लिए“5G+4K/8K+AI” तकनीकी नवाचार उपलब्धियों को लागू करेगा, ताकि इस भव्य कार्यक्रम के जरिए देसी-विदेशी दर्शकों को खुशी और आनंद पहुंचाया जा सके।

बंगुरा ने कहा कि 4 दिसंबर 2024 को यूनेस्को ने आधिकारिक तौर पर “वसंत महोत्सव – पारंपरिक नव वर्ष मनाने की चीनी लोगों की सामाजिक प्रथा” को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया।वसंत महोत्सव चीनी संस्कृति का प्रतीक बन गया है जिसे विश्व स्तर पर स्वीकार, मान्यता और सराहना प्राप्त है। नैरोबी स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की ओर से उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों के लिए शांति, समृद्धि और खुशी की कामना की।

बता दें कि इस कार्यक्रम में “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” के प्रचार वीडियो का प्रसारण किया गया, सीएमजी के “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” संबंधी सांस्कृतिक और रचनात्मक उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
‘

ये भी पढ़ें :- Parliament Live: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, विरोध में पड़े 230 वोट

Exit mobile version