Site icon Dainik Savera Times

चीन में कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स का व्यवसाय तेज

हाल के वर्षों में चीन में कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स व्यवसाय का तेजी से विकास हुआ है। चीनी रसद और खरीद संघ के अधीनस्थ कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स आयोग सरकारी विभागों और उद्यमों के बीच आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयोग के महासचिव छिन यूमिंग ने कहा कि कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स की 14वीं पंचवर्षीय योजना के अनुसार देश में 100 मुख्य केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स का विकास बढ़ाने के लिए सिलसिलेवार उदार नीतियां भी लागू की गईं।

स्छ्वान प्रांत का छंगतू अंतर्राष्ट्रीय रेलवे बंदरगाह कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स के मुख्य केंद्रों में से एक है। जहां आधुनिक स्तर उन्नत करने के लिए 10 करोड़ युआन के खर्च में नई परियोजना का निर्माण हो रहा है। चाइना रेलवे एक्सप्रेस के सहारे छंगतू शहर 100 से अधिक विदेशी शहरों के साथ जुड़ता है। इससे कोल्ड चेन के आयात-निर्यात के लिए बेहतर स्थिति तैयार हुई है। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version