Site icon Dainik Savera Times

Nepal में शीतलहर का कहर, 6 लोगों की हुई मौत 

काठमांडूः नेपाल के भूकंप प्रभावित करनाली प्रांत में भीषण ठंड के मौसम के चलते 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार 3 नवंबर को आए भूकंप के कारण मकानों के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते कई परिवारों को अस्थायी तंबुओं में रहना पड़ रहा है। नवजात शिशुओं, जच्चा, गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों और बुजुर्गों के ठंड की चपेट में आने की आशंका सबसे अधिक है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को प्रांत के पश्चिमी रुकुम जिले में 6 लोगों की मौत हुई। इनमें से 8 बिस्कोट नगर पालिका में 5 लोगों की वहीं सनोभेरी ग्रामीण नगर पालिका में एक व्यक्ति की मौत हुई। मरने वालों में अधिकतर 60 से 80 वर्ष की उम्र के बुजुर्ग लोग शामिल थे। सभी 6 व्यक्तियों ने अस्थायी तंबू में शरण ली थी, क्योंकि इस महीने की शुरुआत में जिले में आए विनाशकारी भूकंप के कारण उनके घर रहने लायक नहीं रह गए थे।
जाजरकोट और पश्चिमी रुकुम जिला 3 नवंबर को 6.4 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित हुआ था, जिसमें कम से कम 154 लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए थे। इससे पहले जिले में दो सप्ताह पहले भूकंप से प्रभावित पांच लोगों की तंबू में सोते समय मौत हो गई थी।
Exit mobile version