Site icon Dainik Savera Times

COMAC के C909 यात्री विमान के नए विदेशी ऑर्डर ने विदेशी मीडिया का ध्यान आकर्षित किया

कंबोडिया नेशनल एयरलाइंस कंपनी लिमिटेड ने हाल ही में कमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन ऑफ चाइना लिमिटेड (COMAC) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें COMAC द्वारा निर्मित 10 C909 क्षेत्रीय एयरलाइनर खरीदने की घोषणा की गई है, और भविष्य में 10 और खरीदने का इरादा है। इस लेन-देन ने बाहरी दुनिया का व्यापक ध्यान आकर्षित किया है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि यह COMAC के सबसे बड़े विदेशी ऑर्डरों में से एक है, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में चीनी निर्मित विमानों के बाजार के और विस्तार का प्रतीक है।

एविएशन डेटा न्यूज़ वेबसाइट ने बताया कि इस समझौते के अनुसार, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस और वियतनाम के बाद C909 विमान रखने वाला चौथा दक्षिण पूर्व एशियाई देश बन जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय ऑपरेटरों की बढ़ती संख्या COMAC की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाती है।

एयरएशिया वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, यह सौदा ऐसे समय में हुआ है जब COMAC चीन की मुख्यभूमि के बाहर अपने कारोबार का विस्तार करना चाहता है। COMAC प्रमुख विमान निर्माता कंपनियों एयरबस और बोइंग से प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपने स्वयं के वाणिज्यिक विमान विकसित कर रहा है।

इस वर्ष जुलाई तक, COMAC ने 160 से अधिक C909 विमान वितरित किए हैं, साथ ही 700 से अधिक मार्गों पर 2.4 करोड़ से अधिक यात्रियों का परिवहन किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- AC की कीमतों में होगी बढ़ोतरी: Daikin-Voltas समेत कई कंपनियां बढ़ाएंगी दाम; जानें वजह

Exit mobile version