Site icon Dainik Savera Times

शीत्सांग और हांगकांग के बीच वाणिज्यिक उड़ानें शुरु

Commercial Flights Resume

Commercial Flights Resume

Commercial Flights Resume : 19 फरवरी को सुबह 8 बजे, जब विमान TV9701 ने ल्हासा गोंगगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुरक्षित उड़ान भरी, तो हांगकांग, मकाऊ और थाईवान क्षेत्र से शीत्सांग (तिब्बत) की पहली वाणिज्यिक उड़ान का परिचालन शुरू हो गया। यह उड़ान ल्हासा से रवाना हुई, छंगतू में रुकी और अंततः हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची, जिससे शीत्सांग और हांगकांग के बीच एक स्थिर और सुविधाजनक नया वायु चैनल तैयार हो गया।

रिपोर्ट के अनुसार, यह उड़ान शीत्सांग एयरलाइंस द्वारा संचालित की जाती है, जिसकी सप्ताह में दो उड़ानें होती हैं। इस उड़ान में पर्याप्त क्षमता और स्थान है। यह ल्हासा से 8:10 बजे उड़ान भरती है और 14:35 बजे हांगकांग पहुंचती है। यात्री कुशलतापूर्वक और सुविधाजनक तरीके से यात्रा करते हैं, जिससे शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश को बाहर के लिए खुलेपन का विस्तार करने, अपने सांस्कृतिक और पर्यटन उद्योगों को विकसित करने और क्वांग तुंग -हांगकांग-मकाऊ ग्रेटर बे एरिया के साथ सहयोग और आदान-प्रदान को गहरा करने में मजबूत समर्थन मिलता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version